होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के एक पत्रकार ने मारी बाजी
...इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के एक पत्रकार ने मारी बाजी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। इस साल की वैश्विक स्वास्थ रिपोर्टिंग प्रतियोगिता (2016 Global Health Reporting Contest) में दुनियाभर के 6 पत्रकार विजेता रहे, जिसमें एक भारतीय पत्रकार भी शामिल है। यह भारतीय पत्रकार सीएनबीसी आवाज के सीनि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
इस साल की वैश्विक स्वास्थ रिपोर्टिंग प्रतियोगिता (2016 Global Health Reporting Contest) में दुनियाभर के 6 पत्रकार विजेता रहे, जिसमें एक भारतीय पत्रकार भी शामिल है।
यह भारतीय पत्रकार सीएनबीसी आवाज के सीनियर कॉरेस्पोंडेंट रोहन सिंह हैं, जिन्होंने अपनी दो रिपोर्ट में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को उठाया। अपनी पहली रिपोर्ट (राख बढ़ा रही है प्रदूषण) में उन्होंने बताया कि कैसे प्रदूषण के सबसे अधिक शिकार दिल्ली के गरीब हैं। वहीं अपनी दूसरी रिपोर्ट में उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान का रियलिटी चेक किया।
इस प्रतियोगिता के लिए दुनियाभर से 150 पत्रकारों ने अपना आवेदन दिया था, लेकिन विजेता भारत, ब्राजील, कैमरून, चीन, रूस और जिम्बांवे के पत्रकार रहे।
इन देशों के पत्रकारों को अमेरिका की 10 दिवसीय यात्रा और क्षेत्रीय स्पर्धाओं के अंतर्गत नकद पुरस्कार हासिल करने का भी मौका मिलेगा। इस दौरान वे हेल्थ एक्सपर्ट्स और कई ऐसे पत्रकारों से मिलेंगे, जिनका स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर ही फोकस है। यही नहीं हर एक विजेता को 1 हजार डॉलर का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स