होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस वजह से मराठियों ने शिवसेना के मराठी अखबार ‘सामना’ पर बोला हमला
...इस वजह से मराठियों ने शिवसेना के मराठी अखबार ‘सामना’ पर बोला हमला
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। नवी मुंबई स्थित शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के कार्यालय पर मंगलवार को मराठा समुदाय ने पथराव कर दिया। दरअलस यह हमला ‘सामना’ में छपे एक कार्टून के विरोध में किया गया। मराठा समर्थक सामाजिक संगठन ‘संभाजी ब्रि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
नवी मुंबई स्थित शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के कार्यालय पर मंगलवार को मराठा समुदाय ने पथराव कर दिया। दरअलस यह हमला ‘सामना’ में छपे एक कार्टून के विरोध में किया गया।
मराठा समर्थक सामाजिक संगठन ‘संभाजी ब्रिगेड’ ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि सामना में जो छपा है वह मराठा समाज का अपमान है।
पुलिस के मुताबिक तीन युवक वाहन से दोपहर पौने दो बजे नवी मुंबई के सनपडा में सामना प्रिंटिंग प्रेस भवन पहुंचे। उन्होंने प्रेस के गार्ड को बुलाया और एक पत्र लेने का आग्रह किया। गार्ड जब उनकी ओर जाने लगा तो युवक गाड़ी से उतर गए और प्रेस भवन की ओर जाने लगे और कथित तौर पर पथराव कर वहां से भाग निकले।
उन्होंने बताया कि हमले में भवन की बाहरी दीवार के दो-तीन शीशे टूट गए। हमले के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सनपडा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
संभाजी ब्रिगेड के प्रवक्ता शिवानंद भानुसे ने कहा, ‘हम सामना में कार्टून प्रकाशित करने की निंदा करते हैं। शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और सामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत को महाराष्ट्र की महिलाओं से माफी मांगना चाहिए।’
[caption id="attachment_26568" align="alignright" width="582"]बता दें कि ‘सामना’ में रविवार को व्यंग्य चित्र छपा था जिसमें मराठा समाज के ‘मूक मोर्चे’ और उरी में हुए आतंकी हमले और शहीद जवानों पर टिप्पणी की गई थी। मराठा समाज के ‘मूक मोर्चे’ के कार्टून को ‘अतिविराट मूका मोर्चा’ कहकर खिल्ली उड़ाई गई थी। इसी प्रकार व्यंग्य चित्र के ऊपर दाहिनी ओर जेएनयू लिखे तीन लोग एक टीवी रिपोर्टर को उरी में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में दो दिन के लिए सिगरेट, दारू, कोकीन और गुटखा छोड़ने की घोषणा करते हुए दिखाए गए थे। इसके दूसरी ओर एक जवान का शव है, पुलिसकर्मी चर्चा कर रहे हैं कि कुछ तो गड़बड़ है, यह जवान डेंगू के हमले में शहीद हुआ, सीमा पर नहीं। इसी वजह से मराठा समाज ने ‘सामना’ पर हमला किया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स