होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पहले इंटरव्यू करता, फिर लड़की भेजकर यूं हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाता था पत्रकार
पहले इंटरव्यू करता, फिर लड़की भेजकर यूं हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाता था पत्रकार
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। राजस्थान के जोधपुर में एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। बताया जा रहा है कि इस रैकेट में एक लड़की, एक पत्रकार और एक पुलिस अधिकारी शामिल थे। जोधपुर पुलिस ने बताया कि तीनों मिलकर अमीर लोगों को
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
राजस्थान के जोधपुर में एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। बताया जा रहा है कि इस रैकेट में एक लड़की, एक पत्रकार और एक पुलिस अधिकारी शामिल थे।
जोधपुर पुलिस ने बताया कि तीनों मिलकर अमीर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और फिर उनसे मोटी रकम वसूलते थे।
पुलिस ने बताया कि जोधपुर से लेकर जैसलमेर, और जैसलमेर से लेकर माउंट आबू तक के एरिया में ये गिरोह काफी लंबे समय से सक्रिय था। इस गिरोह ने 25 जून को माउंट आबू के एक होटल कारोबारी को अपना शिकार बनाया। गिरोह में शामिल लड़की शिवानी नौकरी लेने के बहाने इस कारोबारी के पास गई और उसे अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कारोबारी को फांस लिया। फिर लड़की ने व्यापारी पर रेप केस करने को लेकर उसे ब्लैकमेल किया। लेकिन बदनामी के डर से व्यापारी ने इस गिरोह से 30 लाख रुपए का सौदा कर लिया। बाद में जब व्यापारी ने घटना की जनकारी जोधपुर पुलिस को दी तो तीनों शख्स की असलियत सामने आ गई।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह में शामिल पत्रकार मोइन-उल-हक अपना एक अखबार चलाता था, जिसका नाम 'वॉयस ऑफ अक' था और वह शिवानी के साथ मिलकर राजस्थान, गुजरात और मुंबई के सेठों और व्यवसायियों से इंटरव्यूू के बहाने पहले मुलाकात करते थे, जिसके बाद शिवानी उन्हें अपने जाल में फंसा लेती थी, फिर जाल में फंसे लोगों को जोधपुर, माउंट आबू या पाली में बुलाया जाता था। वहां होटल में कमरा बुक किया जाता था, फिर जैसे ही कोई सेठ या कारोबारी रात गुजार लेता था, सुबह होने से पहले ही थाना अधिकारी रामचन्द्र सिंह होटल के कमरे में पहुंच जाता था। उसके बाद उस कारोबारी या सेठ को धमकाकर शुरू होती थी सौदेबाजी और ब्लैकमेलिंग।
पुलिस ने बताया कि रैकेट को चलाने वालों में थाना अधिकारी रामचंद्र सिंह भी था। रामचंद्र अपनी वर्दी का इस्तेमाल करके रैकेट को चलाने में इनकी मदद करता था।
फिलहाल रैकेट में शामिल इस्पेक्टर की जांच के बाद उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही पत्रकार मोइनुल हक और शिवानी को गिरफ्तार करने के बाद, कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स