होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पढ़िए, अंग्रेजी में करियर शुरू करने के बावजूद वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने क्यों चुना हिंदी चैनल

पढ़िए, अंग्रेजी में करियर शुरू करने के बावजूद वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने क्यों चुना हिंदी चैनल

विकास सक्सेना ।। ‘मैंने पत्रकारिता ही नहीं बल्कि अपनी पूरी पढ़ाई अंग्रेजी भाषा में की मगर काम मैं हिंदी में कर रहा हूं, क्योंकि काम की जो सहजता अपनी मातृभाषा में होती है वह किसी और भाषा में नहीं।’ यह कहना है ‘जी न्यूज’ के एडिटर सुधीर चौधरी का।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

विकास सक्सेना ।।

‘मैंने पत्रकारिता ही नहीं बल्कि अपनी पूरी पढ़ाई अंग्रेजी भाषा में की मगर काम मैं हिंदी में कर रहा हूं, क्योंकि काम की जो सहजता अपनी मातृभाषा में होती है वह किसी और भाषा में नहीं।’ यह कहना है ‘जी न्यूज’ के एडिटर सुधीर चौधरी का।

ये भी पढ़ें: टीवी पत्रकार सुधीर चौधरी के फैन हैं तो पढ़ें ये इंटरव्यू, नापसंद करते हैं तो जरूर पढ़ें…

भाषाई पत्रकारिता की चुनौतियों के कारणों पर अपनी राय रखते हुए सुधीर चौधरी ने ये बात नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक राष्ट्रीय संगोष्ठी में कही। यह कार्यक्रम माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय ने भारतीय भाषा मंच के साथ मिलकर आयोजित किया। वे मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल थे।

अपने संबोधन में सुधीर चौधरी ने कहा कि मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी चैनल से की और एक-दो सालों तक मैंने अंग्रेजी भाषा में ही काम किया, लेकिन उस दौरान जो भाषा अंदर से निकलती थी वो सहज नहीं होती थी, क्योंकि हमारी मातृभाषा हिंदी में थी, इसलिए हमारी सोच भी हिंदी में थी, इसकी वजह हमारे माता-पिता हैं, दोनों ही शिक्षक रहे हैं और उन्होंने ही मुझे हिंदी पढ़ाई है। मेरे घर में आज भी हिंदी ही बोली जाती है। उन्होंने कहा कि मैंने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में काम करके देखा, लेकिन जो सहजता अपनी मातृभाषा में होती है वह किसी और भाषा में हो ही नहीं सकती।

उन्होंने आगे कहा कि अकसर हिंदी के सेमिनारों ये कह देना फैशन बन गया है कि मेरी हिंदी थोड़ी कमजोर है इसलिए मैं बीच-बीच में अंग्रेजी में बात करुंगा, इसलिए इसका बुरा मत मानिएगा। हालांकि इसका कोई बुरा भी नहीं मानता, लेकिन अंग्रेजी के सेमिनारों में अगर आप ऐसा हिंदी भाषा के लिए कह देंगे तो वहां बैठे लोग आपको हीनभावना से देखेंगे और आपको अधिक पढ़ा लिखा नहीं मानेंगे। वैसे ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बन गई है कि हिंदी गरीबों की भाषा रह गई है और अंग्रेजी अमीरों की भाषा बन गई है।

उन्होंने कहा कि एक सबसे बड़ी समस्या ये भी खड़ी हो गई है कि हिंदी में तथाकथित ठेकेदार तो बहुत है मगर उसका अनुसरण करने वाले बहुत ही कम, जबकि अंग्रेजी में अनुसरण करने वालों की संख्या ज्यादा है, लेकिन उनके ठेकेदार न के बराबर हैं। वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम के पावर लैग्वेंजेज सर्वे का हवाला देते हुए उन्होंने हिंदी के भविष्य को उज्ज्वल बताया। उनके अनुसार, एक सर्वे के मुताबिक वर्ष 2050 तक हिंदी विश्व में 10 बड़ी भाषाओं में से एक होगी।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में 500 नए शब्द शामिल किए गए, इसमें से 240 शब्द भारतीय भाषाओं से शामिल हुए, यह हिंदी के बढ़ते प्रभाव का परिचायक है।

अपने शो ‘डीएनए’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा शो है तो हिंदी में, लेकिन उसका नाम अंग्रेजी में है- ‘डेली न्यूज एनालेसिस’। लेकिन फिर भी किसी ने आज तक मुझसे ये सवाल नहीं किया कि आपके इस शो का नाम अंग्रेजी में क्यों है? लोग मिलते हैं और यही कहते हैं कि मैं आपका ‘डीएनए’ शो देखता हूं। दरअसल ‘डीएनए’ ऐसा शब्द है जो आजकल आम भाषा में प्रयोग किया जाता है। मैं हिंदी का पंडित नहीं हूं और अपने इस शो में बहुत ही सरल हिंदी का प्रयोग करता हूं और यह भी कोशिश रहती है कि यदि अंग्रेजी या किसी अन्य भाषा के दर्शक भी गलती से अगर यह शो देख भी लें तो उन्हें कोई तकलीफ नहीं होने चाहिए। उन्हें ये नहीं लगना चाहिए कि वे भाषा के हिसाब से बहुत ही अनफ्रैंडली चैनल देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता कि ऐसी ही हिंदी का प्रयोग होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी के ‘DNA’ का DNA टेस्ट…

उन्होंने देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि जिस देश को अपनी भाषा और संस्कृति पर गर्व नही है वह देश कभी आगे बढ़ ही नहीं सकता है। सुधीर चौधरी ने कहा कि ये बात मुझे अपने देश पर बिलकुल सही लगती है, क्योंकि हमारी भाषा तो बहुत अच्छी है, लेकिन हमें इस पर गर्व नहीं है। हम अकसर इम्पोर्ट की हुई चीजों पर गर्व करते हैं। जिस दिन यह धारणा लोगों के मन से बदल गई तो हमारा देश बहुत ही आगे बढ़ जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में हिंदी के ब्रैंड एम्बेस्डर की कमी है और जो हैं भी उनका कोई अनुसरण नहीं करता। चौधरी ने बताया कि ब्रैंड एम्बेस्डर ऐसा होना चाहिए, जिसके फॉलोअर्स अधिक हों। उन्होंने पीएम मोदी को इसका बेहतरीन उदाहरण बताया।

उन्होंने कहा कि अक्सर जब भी मैं अंग्रेजी के सेमिनारों में जाता हूं तो पहले दो मिनट तक अंग्रेजी में ही बात करता हूं ताकि सबको समझ आ जाए कि मैं अंग्रेजी बोल सकता हूं, लेकिन उसके बाद मैं हिंदी में बोलना शुरू कर देता हूं और यही मेरा स्वभाव है। उन्होंने बताया कि देश में 99 फीसदी से भी ज्यादा लोगों को हिंदी समझ में आती है, लेकिन वे बताते नहीं है। इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि हमें ऐसे सेमिनारों के मंच पर जाकर सेंध लगानी होगी, जहां अंग्रेजी भाषा का कंट्रोल हो। वहां पर अगर आप हिंदी के ब्रैंड एम्बेस्डर बनकर जाएंगे तो वहां मौजूद लोगों को अच्छा भी लगेगा और आपको लोग फॉलो भी करेंगे, ये मेरा अनुभव है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

22 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

23 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

8 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

7 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

23 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

8 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

7 hours ago