होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारिता छोड़ शलभमणि त्रिपाठी ने अब इस राजनीतिक पार्टी का थामा दामन...
पत्रकारिता छोड़ शलभमणि त्रिपाठी ने अब इस राजनीतिक पार्टी का थामा दामन...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। तेज-तर्रार पत्रकारों में से एक शलभमणि त्रिपाठी ने पत्रकारिता छोड़ अब सियासी पारी का आगाज कर दि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात और चर्चा करने के बाद उन्होंने हिंदी न्यूज चैनल न्यूज18इंडिया से इस्तीफा दे दिया था।
शलभ पिछले कई वर्षों से आईबीएन7 के यूपी-उत्तराखंड के हेड का दायित्व संभाल रहे थे।
मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले त्रिपाठी की गिनती प्रिंट और टीवी में तेज तर्रार पत्रकारों में की जाती है। वे करीब दो दशकों से मीडिया की मुख्यधारा से जुड़े रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला, चैनल 7, न्यूज18 इंडिया जैसे बड़े बैनरों में उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख पदों पर काम किया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स