होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार निर्मलेंदु ने इस तरह किया नोटबंदी का रिएलिटी चेक
वरिष्ठ पत्रकार निर्मलेंदु ने इस तरह किया नोटबंदी का रिएलिटी चेक
निर्मलेंदु कार्यकारी संपादक, राष्ट्रीय उजाला एक तरफ संसद में हंगामा, तो दूसरी ओर नोटबंदी के कारण अब तक 2। से ज्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
निर्मलेंदु
कार्यकारी संपादक,
राष्ट्रीय उजाला
दसवां दिन है, लेकिन हालात आज भी जस का तस। कहीं मारपीट, तो कहीं लाठीचार्ज। किसी ने इस डिसीजन को बताया- अपरिपक्व, अव्यवस्था, असफल और गलत। किसी ने तंज कसा, क्या यह संवैधानिक प्रजातंत्र है या फिर हिटलरशाही का राज आ गया है? किसी ने कहा कि हिंदुस्तांन रो रहा है, लेकिन हमारे पीएम हंस रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि उद्योगपतियों को मिल रहा है गरीबों का पैसा। दो दिनों तक दोनों सदन रहे बंद। करोड़ों का नुकसान। भरपाई कौन करेगा? एक पत्रकार ने यह सवाल उठाया। कांग्रेस का मानना है कि यह गरीब विरोधी फैसला है।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी सरकार में दिमाग की कंगाली है। लाइन में लगे एक शख्स ने कहा कि क्या इस लाइन से छुटकारा मिलेगा और मिलेगा तो कब मिलेगा? एक महिला ने कहा कि सरकार ने सुनने और समझने की शक्ति खो दी है। कुछ बैंकों को छोड़कर पांच सौ के नोट ज्यादातर बैंकों में नहीं पहुंचे। घोषणा के बाद पेट्रोल पंपों में अभी तक पैसे नहीं आये। आश्चर्य की बात तो यह है कि पेट्रोल पंपों के मालिकों को भी पता नहीं है कि सरकार ने ऐसा निर्णय लिया है। एसबीआई के लाइन में खड़े एक शख्स ने सवाल किया कि कहां गये वादे। 15 लाख नहीं मिले। ऊपर से परेशान कर दिया इस सरकार ने। उसने खीझते हुए कहा, इस सरकार की तो ...।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या ।12।4।।77।। पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स