होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BBC हिंदी से अलग हुए निधीश त्यागी, अब नेटवर्क 18 में मिली बड़ी जिम्मेदारी

BBC हिंदी से अलग हुए निधीश त्यागी, अब नेटवर्क 18 में मिली बड़ी जिम्मेदारी

 समाचार4मीडिया ब्यूरो।।  हिंदी पत्रकारिता के आज के युग में जिन पत्रकारों को खबर, न्यूजसेंस और उसके विभिन्ना आयामों को समझने का पारखी माना जाता है, उन्हीं चुनिंदा पत्रकारों में है वरिष्ठ पत्रकार निधीश त्यागी। पिछले कुछ सालों से भारत में बीबीसी हिंदी की कमान संभाल रहे निधीश त्यागी ने पिछले हफ्त

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

 समाचार4मीडिया ब्यूरो।।  हिंदी पत्रकारिता के आज के युग में जिन पत्रकारों को खबर, न्यूजसेंस और उसके विभिन्ना आयामों को समझने का पारखी माना जाता है, उन्हीं चुनिंदा पत्रकारों में है वरिष्ठ पत्रकार निधीश त्यागी। पिछले कुछ सालों से भारत में बीबीसी हिंदी की कमान संभाल रहे निधीश त्यागी ने पिछले हफ्ते संस्थान को अलविदा कह दिया है। सोमवार से उन्होंने अपनी नई पारी देश के बड़े मीडिया समूह नेटवर्क 18 के साथ शुरू की है। यहां वे बतौर एडिटर, लैंगवेज नेटवर्क 18 डिजिटल जुड़ हैं। गौरतलब है कि निधीश पिछले दो दशक से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। बीबीसी हिंदी वेबसाइट प्रमुख के रूप में कार्य करने से पहले वे भास्कर डॉट कॉम के साथ बतौर संपादक जुड़े हुए थे। वे दैनिक भास्कर समूह के साथ उनकी दूसरी पारी थी, इसके पहले भी वे भास्कर के साथ जुड़े रह चुके हैं, उस समय वे इस अखबार के चंडीगढ़ संस्करण के संपादक थे। बाद में भास्कर प्रबंधन ने उनका तबादला पहले भोपाल फिर मुंबई के लिए कर दिया था। मुंबई में ही निधीश ने दैनिक भास्कर छोड़ टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के अखबार पुणे मिरर जॉइन किया और पुणे में बतौर संपादक नियुक्त हुए। पुणे से एक बार उन्होंने फिर चंडीगढ़ की ओर रुख किया और इस बार द ट्रिब्यून के साथ बतौर चीफ न्यूज एडिटर नई जिम्मेदारी संभाली, जहां से वे फिर भास्कर बतौर एडिटर (डिजिटल) जुड़े, जहाँ दैनिक भास्कर की हिंदी वेबसाइट, दिव्य भास्कर की गुजराती वेबसाइट, अंग्रेजी वेबसाइट डेली भास्कर के प्रभारी उन्हें डेली रिपोर्ट करते थे।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

3 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

3 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

19 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

17 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

16 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

16 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago