होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सी. मंडल पर लगा ये आरोप...
जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सी. मंडल पर लगा ये आरोप...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सी. मंडल पर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र ने भगवान श्रीराम पर अमर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) के छात्रनेता अजीत का आरोप है कि सामाजिक चिंतक बताने वाले दिलीप सी. मंडल ने फेसबुक पर भगवान श्रीराम पर कथित टिप्पणी की है। अजीत ने बुधवार को हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
हजरतगंज के सीओ एके वर्मा ने साइबर सेल को मामले की जांच सौंपी है। फिलहाल पुलिस ने इस बाबत अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
अजीत का आरोप है कि दिलीप सी. मंडल ने अपने फेसबुक पर भगवान श्रीराम के मर्यादा पुरुषोत्तम होने पर सवाल उठाए हैं, जिससे करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स