होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक जागरण: दिल्ली-NCR के संपादकीय प्रभारी का बड़ा निर्णय, साथियों को लिखा भावुक ईमेल

दैनिक जागरण: दिल्ली-NCR के संपादकीय प्रभारी का बड़ा निर्णय, साथियों को लिखा भावुक ईमेल

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। हिन्दी दैनिक ‘दैनिक जागरण’ में दिल्ली-एनसीआर के न्यूज एडिटर (संपादकीय प्रभारी) पद पर पिछले हफ्ते तक कार्यरत रहे वरिष्ठ पत्रकार ब्रजबिहारी चौबे ने इस्तीफा दे दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

हिन्दी दैनिक ‘दैनिक जागरण’ में दिल्ली-एनसीआर के न्यूज एडिटर (संपादकीय प्रभारी) पद पर पिछले हफ्ते तक कार्यरत रहे वरिष्ठ पत्रकार ब्रजबिहारी चौबे ने इस्तीफा दे दिया है।

ये भी पढ़ें: दैनिक जागरण की नोएडा यूनिट में हुआ बड़ा बदलाव...

दैनिक जागरण से लंबे समय से जुड़े हुए ब्रजबिहारी चौबे इससे पहले दैनिक जागरण में ही सेंट्रल डेस्क पर काम कर रहे थे।

करीब ढ़ाई दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे ब्रजबिहारी की गिनती उन चुनिंदा पत्रकारों में होती है, जो डेस्क और फील्ड दोनों में निपुण माने जाते हैं। पिछले कई सालों से डेस्क वर्क में रमे ब्रजबिहारी ने लंबे समय तक दिल्ली में रिपोर्टिंग की कमान की संभाली है। वे जागरण के अलावा अमर उजाला, सहारा में भी काम कर चुके हैं। अमर उजाला में वे दो पारी में रह चुके हैं, एक पारी में उन्होंने जमकर रिपोर्टिंग की तो दूसरी पारी में अखबार की आवाज माने जाने वाले अहम पेज संपादकीय पृष्ठ की टीम का वे हिस्सा रहे हैं।

प्रिंट के अलावा ब्रजबिहारी ने टीवी मीडिया में भी हाथ आजमाया है। बीएजी में काम कर चुके ब्रज उस समय स्टार न्यूज के लिए बीएजी द्वारा बनाए जा रहे लोकप्रिय शो 'सनसनी' की टीम में रह चुके हैं।

हालांकि उन्होंने इस्तीफा किन कारणों से दिया है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन अपने साथियों को एक भावुक ई-मेल भेजकर ब चौबे ने संस्थान से अलविदा कहने की जानकारी दी है। चौबेजी के स्थान पर सेंट्रल डेस्क पर ही कार्य कर रहे मनोज झा को लाया गया है।

ब्रजबिहारी चौबे द्वारा अपने साथियों को लिखे गए ई-मेल को आप यहां पढ़ सकते हैं...

साथियों,

आप लोगों के साथ जीवन का एक बहुत लंबा अरसा कैसे बीत गया पता ही नहीं चला और अलविदा कहने का वक्त आ गया। मैं आप लोगों का साथ छोड़ रहा हूं। बीच सफर में, लेकिन नए साथी आएंगे और कारवां चलता रहेगा।

सोचता हूं आप सब न होते तो कैसे मैं अपने काम कर पाया होता। उम्मीद है आगे भी ऐसे ही साथी मिलेंगे। कभी मन करे बात करने का तो मेरा एक नंबर पहले वाला (0999...) चालू है। जाने-अनजाने कभी दिल दुखा दिया हो तो माफ करना।

आप लोगों का

ब्रजबिहारी

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

10 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

18 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

18 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

18 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

10 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

17 hours ago