होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार अनुराग की 'मुस्कान' दिखेगी अब इस बड़े चैनल पर...
वरिष्ठ पत्रकार अनुराग की 'मुस्कान' दिखेगी अब इस बड़े चैनल पर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वरिष्ठ पत्रकार अनुराग मुस्कान ने इंडिया न्यूज को अलविदा कह दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अब उन्होंने अपनी नई पारी देश के प्रमुख चैनल एबीपी न्यूज के साथ शुरू की है। वे यहां बतौर एंकर जुड़े हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वरिष्ठ पत्रकार अनुराग मुस्कान ने इंडिया न्यूज को अलविदा कह दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अब उन्होंने अपनी नई पारी देश के प्रमुख चैनल एबीपी न्यूज के साथ शुरू की है। वे यहां बतौर एंकर जुड़े हैं।
अनुराग कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं, जिसमें प्रमुख तौर पर सहारा समय (2003-2007), स्टार न्यूज (अब एबीपी न्यूज) (2007-2011), राज्यसभा टीवी (2001-2012), इंडिया टीवी (2012-2013) और इंडिया न्यूज (2013-2016) शामिल है।
लेखन में भी अनुराग की गहरी अभिरुचि है। व्यंग्य, लेख एवं कहानियां विभिन्न पत्र-पत्रिकाओ में प्रकाशित होते रहती है। उनका व्यंग्य संग्रह ‘चौथा बंदर’ नाम से प्रकाशित हो चुका है।
इसके अलावा विगत में ये आगरा आकाशवाणी एवं मंचों के लिए नाट्य लेखन में भी सक्रिय रह चुके हैं। सालों तक मंचों पर काव्य पाठ भी किया और अपनी लिखीं ग़ज़लें भी पढ़ी हैं। इन सबका असर उनकी एंकरिंग और वॉइस माड्यूलेशन में साफ-साफ देखने को मिलती है। फोटोग्राफी में भी उनकी गहरी दिलचस्पी है.
कविताओं में खास रुचि रखने वाले अनुराग कई अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में बतौर कवि आमंत्रित किए जाते हैं। वे यूपी के मशहूर आयोजन ताज महोत्सव की भी चार बार एंकरिंग कर चुके हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स