होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लोकसभा टीवी की एडिटर-इन-चीफ कम CEO हुईं कार्यमुक्त, नए की तलाश जारी
लोकसभा टीवी की एडिटर-इन-चीफ कम CEO हुईं कार्यमुक्त, नए की तलाश जारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। लोकसभा टीवी की एडिटर-इन-चीफ कम सीईओ सीमा गुप्ता का कार्यकाल खत्म होने के बाद 23 नवंबर को चैनल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पहले माना जा रहा था कि सीमा गुप्ता को एक टर्म का एक्सटेंशन मिल जाएगा, पर उनकी कार्यशैली पर लगातार उठते सवालों के बीच मैनेजमेंट ने ऐसा नहीं किया। वहीं अब चैनल के नए एडिटर-इन-चीफ कम चीफ एग्जिक्यूटिव के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के लिए नियुक्ति डेप्युटेशन (Deputation) या कॉन्ट्रैक्ट (Contract) आधार पर की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू इसके लिए गठित एक चयन समिति लेगी।
बता दें कि, आवेदक का चयन यदि एक बार हो गया तो वह अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं ले सकता, बल्कि उसे तुरंत जॉइन करना होगा। इस पद के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 28 नवंबर, 2016 है।
इस जॉब के लिए क्या योग्यता और कितना अनुभव जरूरी है जैसी जानकारी और आवेदन के लिए नियम व शर्तें नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं:
http://164.100.47.193/JRCell/Module/Notice/5-2016.pdf
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स