होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ScoopWhoop के इस कदम से यूजर्स को मिलेगी बेहतरीन विडियो डिलीवरी सर्विस  

ScoopWhoop के इस कदम से यूजर्स को मिलेगी बेहतरीन विडियो डिलीवरी सर्विस  

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। डिजिटल मीडिया कंपनी ‘स्‍कूपहूप’ (ScoopWhoop) ने बेंगलुरु की प्रमुख विडियो स्‍ट्रीमिंग कंपनी ‘टचफोन टेक्‍नोलॉजिस प्राइवेट लिमिटेड’ (Touchfone Technologies Pvt. Ltd) का अधिग्रहण कर लिया है। इस अधिग्रहण से अब

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

डिजिटल मीडिया कंपनी ‘स्‍कूपहूप’ (ScoopWhoop) ने बेंगलुरु की प्रमुख विडियो स्‍ट्रीमिंग कंपनी ‘टचफोन टेक्‍नोलॉजिस प्राइवेट लिमिटेड’ (Touchfone Technologies Pvt. Ltd) का अधिग्रहण कर लिया है। इस अधिग्रहण से अब स्‍कूपहूप के पास अपने विडियो कंटेंट कंज्‍यूमर को बांधे रखने के लिए टचफोन टेक्‍नोलॉजिस कंपनी के विडियो डिलीवरी प्‍लेटफार्म ‘StrmEasy’ का अधिकार भी आ गया है। इस प्‍लेटफार्म से कंज्‍यूमर को बिना रुके विडियो डिलीवरी दी जाती है फिर चाहे वह लो बैंडबिथ (low bandwidths) पर भी काम क्‍यों न कर रहा हो। इसमें बफरिंग की भी समस्‍या नहीं आती है और यह एक बेहतरीन विडियो कंटेंट डिलीवरी प्‍लेटफार्म है।

कंपनी की ओर से जारी एक वि‍ज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘Strmeasy’ एक ऐसा प्‍लेटफार्म है, जिस पर सभी तरह का विडियो सॉल्‍यूशन मौजूद है जो बिजनेस को व्‍यवस्थित करने में और अच्‍छी क्‍वालिटी का विडियो डिलीवर करने में काफी सहायक होता है।

‘Strmeasy’ का स्‍वामित्‍व आने के बाद स्‍कूपहूप अब विडियो ऐड की सहायता से एडवर्टाइजिंग ऑफरिंग बढ़ाने पर काम करेगा और डिस्‍प्‍ले एडवर्टाइजिंग में इसे कीमत भी अच्‍छी मिलेगी। इसके अलावा स्‍कूपहूप को Strmeasy के 12 अनुभवी इंजीनियर्स की टीम का भी लाभ मिलेगा जो इस मीडिया ब्रैंड को तकनीकी रूप से एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। इस सर्विस के द्वारा ब्रैंड को न सिर्फ अपने विडियो कंटेंट पर फोकस करने में मदद मिलेगी बल्कि उसकी क्‍वालिटी भी काफी बेहतर होगी।

इस अधिग्रहण के बारे में स्‍कूपहूप मीडिया के सह संस्‍थापक और सीईओ सात्विक मिश्र का कहना है, ‘Strmeasy टेक्‍नोलॉजी पाकर हम काफी उत्‍साहित हैं। इससे कंपनी को अपने पोर्टल ‘ScoopWhoop’, ‘VagaBomb’ और ‘Gazabpost’ का रेवेन्‍यू बढ़ाने और बेह‍तर क्‍वालिटी का विडियो उपलब्‍ध कराने में काफी मदद मिलेगी।

ब्रह्म, महेश और उनकी टैलेंटेट टीम की बदौलत स्‍कूपहूप अब सफलता की नर्इ इबारत लिखने जा रही है।’  इस अधिग्रहण से mantles के संस्‍थापक महेश और ब्रह्म की भूमिका भी इसमें बदल जाएगी। अब वह चीफ टेक्‍नोलॉजी ऑफिसर और चीफ इंटीग्रेशन ऑफिसर की भूमिका में होंगे।

इस नए बदलाव के बारे में स्‍कूपहूप के चीफ इंटीग्रेशन ऑफिसर ब्रह्म का कहना है, ‘इस बदलाव को लेकर मैं और महेश काफी उत्‍साहित हैं। उम्‍मीद है कि स्‍कूपहूप में हम कुछ खास काम करेंगे।’ इस अधिग्रहण से दिल्‍ली और मुंबई ऑफिस के बाद स्‍कूपहूप की बेंगलुरु में भी मौजूदगी हो जाएगी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

19 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

19 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

21 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

5 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

4 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

20 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

4 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

4 hours ago