होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'आजतक' से गुडबाय बोलकर इस न्यूज चैनल के साथ जुड़े सतीश त्रिपाठी
'आजतक' से गुडबाय बोलकर इस न्यूज चैनल के साथ जुड़े सतीश त्रिपाठी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। लाइव टुडे न्यूज चैनल में सतीश त्रिपाठी के जुड़ने की खबर है। उन्हें यहां असिस्टेंट प्रड्यूसर की जिम्मेदारी दी गई है। सतीश इससे पहले आजतक में थे, जहां उन्होंने लगभग दो साल तक अपना कार्यभार संभाला। सतीश ने
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
लाइव टुडे न्यूज चैनल में सतीश त्रिपाठी के जुड़ने की खबर है। उन्हें यहां असिस्टेंट प्रड्यूसर की जिम्मेदारी दी गई है। सतीश इससे पहले आजतक में थे, जहां उन्होंने लगभग दो साल तक अपना कार्यभार संभाला।
सतीश ने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही आजतक के साथ मीडिया जगत में एंट्री की। बतौर छात्र सतीश ने यूपी में होने वाली विभिन्न गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
इसके साथ ही सतीश विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के लिए फ्रीलांसिंग भी करते हैं। सतीश फेसबुक, ट्विटर सहित सोशल साइट्स पर बेहद सक्रिय रहते हैं। सतीश अपने ब्लॉग (http://satishitzmy.blogspot.in) के जरिए देश के तमाम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स