होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'आप' के नेता एंकर से बोले- हिम्मत है तो उनका ये आरोप टीवी पर चलाएं, चैनल बंद हो जाएगा
'आप' के नेता एंकर से बोले- हिम्मत है तो उनका ये आरोप टीवी पर चलाएं, चैनल बंद हो जाएगा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने शुक्रवार को हिंदी न्यूज चैनल एबीपी न्यूज के लाइव शो में पहले तो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर टिकट के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया और इसके बाद टीवी चैनल को चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो उनका
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने शुक्रवार को हिंदी न्यूज चैनल एबीपी न्यूज के लाइव शो में पहले तो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर टिकट के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया और इसके बाद टीवी चैनल को चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो उनका यह आरोप टीवी पर चलाएं। दरअसल चैनल ने आम आदमी पार्टी के एक पूर्व नेता द्वारा उन पर लगाए गए आरोप पर प्रतिक्रिया लेने के लिए फोन किया था।
बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता हरदीप किंगरा ने संजय सिंह और पार्टी के सह प्रभारी दुर्गेश पाठक पर पैसे लेने का आरोप लगाया है। इसी आरोप में जब एबीपी न्यूज की एंकर ने उनसे उनकी प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा कि उनका चैनल पहले भी उनके खिलाफ गलत खबर चलाने के लिए माफी मांग चुका है और अब फिर यह चला रहा है।
हालांकि इसके बाद एंकर ने कहा कि चैनल केवल ‘आप’ के पूर्व नेता द्वारा आप पर लगाया गया आरोप दिखा रहा है और उस पर उनकी प्रतिक्रिया चाह रहा है, तो संजय सिंह ने कहा कि क्या उनका चैनल केवल आरोप ही चलाता है। उन्होंने कहा अगर ऐसा है तो चैनल यह भी चलाए कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मोतीलाल सोनकर को कानपुर विधानसभा का टिकट पांच करोड़ रुपए लेकर दिया। उन्होंने एंकर से कहा- हिम्मत है तो संजय सिंह का यह आरोप चला कर देखिए, चैनल बंद हो जाएगा।
हालांकि इस पूरे मामले का विडियो आप यहां देख सकते हैं:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स