होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस बड़े अखबार के एडिटर-इन-चीफ बने वरिष्ठ पत्रकार संदीप बामजई

...इस बड़े अखबार के एडिटर-इन-चीफ बने वरिष्ठ पत्रकार संदीप बामजई

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वरिष्ठ पत्रकार संदीप बामजई ने पत्रकारिता के क्षेत्र में पूरी तरह से वापसी कर ली है। एक्सचेंज4मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरी विशेषता बिजनेस व इकनॉमी में हैं। इसलिए मैंने ‘मेल टुडे’ में तीन साल

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

वरिष्ठ पत्रकार संदीप बामजई ने पत्रकारिता के क्षेत्र में पूरी तरह से वापसी कर ली है।

एक्सचेंज4मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरी विशेषता बिजनेस व इकनॉमी में हैं। इसलिए मैंने ‘मेल टुडे’ में तीन साल काम करने के बाद बतौर एडिटर-इन-चीफ ‘फाइनेंशियल क्रॉनिकल’ जॉइन कर लिया है।’

इससे पहले वे ‘मेल टुडे’ अखबार (Mail Today newspaper) में संपादक पद पर कार्यरत थे। उसके बाद बामजई ने मात्र दो महीने ही ‘फोकस न्‍यूज’ के संपादक पद पर काम किया। फिर वे ब पब्लिशिंस हाउस ‘हार्पर कॉलिंस’ से जुड़ गए थे।

जब उनसे मेल टुडे से उनकी विदाई और एस्सार विवाद के बारे में पूछा तो बामजई ने कहा कि मैंने आत्मा की आवाज पर तुरंत इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आगे कहा कि कई लोगों ने बहुत कुछ किया पर वे लोग नैतिक तौर पर मजबूत नहीं है और अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं। उन्होने कहा कि वो तो उस विवाद से 3-4 महीने पहले ही कुछ कारणों को चलते रिजाइन कर चुके थे

  बामजई ने बिजनेस पत्रकार के तौर पर काफी काम किया है और दिल्‍ली-मुंबई व कोलाकाता में बड़े प्रकाशन समूहों (publishing houses) में वे संपादकीय विभाग में बड़े पदों पर कार्य कर चुके हैं।

‘फाइनेंशियल क्रॉनिकल’ में बामजई अखबार को पाठकों के अनुकूल अखबार बनाने की दिशा में काम करेंगे। बामजई ने कहा कि उन्होंने अखबार को प्रभावी बनाने के लिए कुछ बदलाव शुरू किए हैं। उन्होंने बताया, ‘अगर आप पाठकों के अनुकूल बनना चाहते हैं तो आप शब्दों का अत्यधिक प्रयोग नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आपको ग्राफिक्स और इलस्ट्रेटिव एलिमेंट्स का प्रयोग करना होगा’

वे ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में बिजनेस संपादक रह चुके हैं और मुंबई से नई दिल्ली आने से पहले वे ‘बिजनेस इंडिया’ में सीनियर एडिटर, ‘दलाल स्ट्रीट जर्नल’, ‘इलस्ट्रेटेड वीकली’ में असिस्टेंट संपादक, ‘संडे ऑब्जर्बर’ में डिप्टी एडिटर और ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ समूह के स्पेशल प्रोजेक्ट्स में एडिटर के तौर पर कार्यरत थे। वे ‘प्लस चैनल’ में एग्जिक्यूटिव एडिटर के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं।

बामजई ने अपने कॅरियर की शुरुआत कोलकता में ‘द स्टेट्समेन’ के साथ की थी। 1986 में वे ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ जॉइन करने के लिए मुंबई चले गए और 15 वर्षों से अधिक समय तक मुंबई में रहे।

पत्रकारिता से दूर होने के बाद बामजई 15 महीने तक पब्लिशिंस हाउस ‘हार्पर कॉलिंस’ के साथ जुड़ गए थे और ‘Princestan – How Nehru, Mountbatten and Patel foiled it’ नाम से एक किताब लिख रहे थे। किताब के अनुभव के बारे में उन्होंने कहा, ‘यह मेरे जीवन का एक संतोषजनक दौर था। मुझे पता चल गया कि जीवन में बहुत कुछ है। इस दौरान सीखने को बहुत कुछ मिला।’ लगभग 4 लाख शब्दों की यह किताब बताएगी कि कैसे ब्रिटिश इंडिया में शाही लोगों ने भारत और पाकिस्तान के अतिरिक्त तीसरे विभाजन की योजना बना रखी थी, जिसे ‘प्रिंसिस्तान’ (Princestan) नाम दिया गया था।’ उन्होंने बताया कि इस किताब को लाने के पीछे मकसद ‘अज्ञात जानकारी’ को पब्लिक डोमेन में  लाना है। लेखक के रूप में यह बामजई का चौथा प्रोजेक्‍ट था। इससे पहले उनकी किताब ‘Bonfire of Kashmiriyat’ थी। इसके अलावा वह Guts and Glory: The Bombay Cricket Story किताब भी लिख चुके हैं।  

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

3 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

3 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

18 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

18 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

18 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago