होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस बिजनेस चैनल से जुड़ीं जानी-मानी एंकर समीना नलवाला
...इस बिजनेस चैनल से जुड़ीं जानी-मानी एंकर समीना नलवाला
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बिजनेस चैनल बीटीवीआई (BTVi) ने समिना नलवाला (Samina Nalwala) को बतौर सीनियर एंकर नियुक्त किया है। वे स्टॉक मार्केट, करेंसी मार्केट और इकनॉमी की अच्छी जानकार मानी जाती हैं और उन्हें बिजनेस ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बिजनेस चैनल बीटीवीआई (BTVi) ने समिना नलवाला (Samina Nalwala) को बतौर सीनियर एंकर नियुक्त किया है। वे स्टॉक मार्केट, करेंसी मार्केट और इकनॉमी की अच्छी जानकार मानी जाती हैं और उन्हें बिजनेस ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव है।
अपने सीनियर एंकर की भूमिका में वे स्टॉक मार्केट, करेंसी मार्केट, इकनॉमी और पर्सनल फाइनेंस से जुड़े ऐसे ही शोज की एंकरिंग करती नजर आएंगी।
इस मौके पर बीटीवीआई (BTVi) की एग्जिक्यूटिव एडिटर सिद्धार्थ जराबी ने कहा, ‘हमें खुशी है कि समीना हमारी टीम से जुड़ी है। बिजनेस ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री में वह बतौर एंकर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती है।’
अपनी इस नई भूमिका को लेकर नलवाला ने कहा, ‘मुझे BTVi का हिस्सा बनने पर खुशी है, क्योंकि इसका फोकस हमेशा ही विश्वसनीय बिजनेस न्यूज और ओपिनियंस पर होता है।’
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स