होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आजम खान की हुंकार: अखबार चलाने के लिए अय्याशी का रास्ता अपनाया, तो होगी खुली जंग
आजम खान की हुंकार: अखबार चलाने के लिए अय्याशी का रास्ता अपनाया, तो होगी खुली जंग
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान की बदजुबानी एक बार फिर सामने आई है। आजम खान ने एक बार फिर मीडिया पर जमकर निशाना साधा है। गाजियाबाद में हज हाउस के उद्घाटन समारोह
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान की बदजुबानी एक बार फिर सामने आई है। आजम खान ने एक बार फिर मीडिया पर जमकर निशाना साधा है।
गाजियाबाद में हज हाउस के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि आजकल मीडिया हमारे मौलवियों को निशाना बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया पर भरोसा नहीं करना चाहिए, ये कभी हकीकत नहीं दिखाती।
उन्होंने कहा कि मीडिया ने मुजफ्फरनगर के दंगों को भी सही नहीं दिखाया। मीडिया बलात्कार और भड़काने वाली खबर दिखाती है। आजम ने कहा कि पत्रकार मालिक से बंधा होता है जो वो चाहेगा वही दिखाया जाएगा, लेकिन जिस पर अल्लाह का रहम होता है उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
दरअसल मानव तस्करी के मामले में मुरादाबाद से गिरफ्तार आफाक बाकरी के साथ अपना फोटो वायरल होने से आजम खान तिलमिलाए हुए हैं। वे रामपुर में भी एक सभा के दौरान मीडिया पर जमकर बरसे और मीडिया की ईंट से ईंट बजाने की धमकी दी। इस दौरान आजम खान ने मीडिया से कहा कि मैंने तो नाचने वाली को भी सांसद बनाया है, उसके साथ भी मेरी फोटो छापो। दरअसल उनका इशारा अभिनेत्री जयाप्रदा की ओर था।
इस दौरान आजम खान मीडिया पर बरसते-बरसते अपशब्द भी बोल गए। उन्होंने कहा कि अगर अखबार को चलाने के लिए अय्याशी का रास्ता इख्तियार किया गया तो अखबारों के खिलाफ हमारी खुली जंग होगी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स