होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक भास्कर में अहम पद पर रहे प्रदीप द्विवेदी अब बने इस मीडिया समूह के CEO...
दैनिक भास्कर में अहम पद पर रहे प्रदीप द्विवेदी अब बने इस मीडिया समूह के CEO...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। साकाल मीडिया ग्रुप (Sakal Media Group) ने अपने मीडिया बिजनेस के लिए प्रदीप द्विवेदी को चीफ ए
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रदीप द्विवेदी की नियुक्ति की पुष्टि करते हुए साकाल मीडिया ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) अभिजीत पवार ने कहा, ‘हमें बेहद खुशी है कि प्रदीप द्विवेदी बतौर सीईओ हमारे साथ जुड़े हैं। ‘कई उद्योगों के उनके संबंध और मीडिया कारोबार में उनकी गहरी समझ हमारे विकास के मार्ग में सहायक साबित होगी।’
अपनी नई भूमिका के बारे में प्रदीप द्विवेदी ने कहा, ‘मैं पिछले कई सालों से साकाल मीडिया ग्रुप की प्रशंसा की है और इसलिए खुशी हो रही है है कि मुझे कंपनी का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है। मैं आने वाले वर्षों में लक्ष्य और सफलता प्राप्त करने को लेकर सभी हितधारकों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।’
द्विवेदी अपनी नई पारी मुंबई/पुणे स्थित ऑफिस से संभालेंगे। वे ग्रुप के कई अन्य उपक्रमों के लिए भी स्वतंत्रतापूर्वक काम करेंगे, जिसमें डिलिवरिंग चेंज फाउंडेशन प्रोजेक्ट (Delivering Change Foundation projects) शामिल है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत YIN- Young Inspirators Network, Tanishka Foundation, Global Inspirators Network शामिल है, जो कम्युनिटी नेटवर्क और स्मार्ट विलेज/ स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का निर्माण करते हैं।
द्विवेदी को बी2बी और बी2सी मैनेजमेंट का 23 सालों का अनुभव है। उन्हें मीडिया, टेलिकम्युनिकेशंस, बैकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज व ऑटोमेटिव इंडस्ट्री के सेल्स व मार्केटिंग, सर्विस डिलिवरी, रिस्क ऑपरेशन और बिजनेस मैनेजमेंट में विशेषज्ञता हासिल है।
यहां से पहले वे दैनिक भास्कर ग्रुप (Dainik Bhaskar Group) में चीफ कॉरपोरेट सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर थे। जनवरी, 2013 में टाटा टेलिसर्विसेज से उन्होंने दैनिक भास्कर जॉइन किया था। टाटा टेलिसर्विसेज में वे रीजनल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और सीनियर वाइस प्रसिडेंट थे।
उन्होंने Eicher Motors Limited में सेल्स, डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग के जरिए अपने करियर की शुरुआत की। द्विवेदी ने अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, जीई कैपिटल और ईचर मोटर्स में भी विभिन्न पदों पर काम किया है।
द्विवेदी ने पंजाब विश्वविद्यालय से मार्केटिंग और फाइनेंस से एमबीए किया है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन (University of Michigan) से एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम किया है। वे कई उद्योग संघों में भी सक्रिय हैं, जैसे- इंटरनेशनल ऐडवरटाइजिंग असोसिएशन- इंडिया चैप्टर (International Advertising Association – India Chapter) के मानद सचिव व प्रबंध समिति के सदस्य और ‘द ऐडवरटाइजिंग क्लब ऑफ इंडिया’ (The Advertising Club of India) के प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में सक्रिय हैं। वे माइक्रोसॉफ्ट इंक के एपीएसी-कम्युनिकेशन (Microsoft Inc) सेक्टर (APAC-communication sector) के बोर्ड के सदस्य के रूप में काम कर चुके हैं। वे List of Advertising & Marketing professionals in India के कैंपेन 'ए' का हिस्सा भी रह चुके हैं।
साकाल मीडिया ग्रुप महाराष्ट्र के सबसे बड़े स्वतंत्र मीडिया कारोबार में से एक है। इस ग्रुप के स्वामित्व में मराठी और अंग्रेजी भाषा में निकलने वाले अखबारों और पत्रिकाओं के 6 मिलियन से अधिक की पाठक हैं। यह ग्रुप प्रिंट, डिजिटल मीडिया, टेलिविजन के साथ-साथ ग्राउंड इवेंन्ट्स का संचालन करता है। ग्रुप 5 अलग-अलग रीजनल भाषाओं में अखबारों का प्रकाशन करता है, जिसमें देश का पहला कृषि आधारित समाचार पत्र भी शामिल है। ग्रुप 2 मराठी साप्ताहिक पत्रिकाओं का प्रकाशन भी करता है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स