होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सकाल मीडिया ग्रुप में कृष्णा मेनन को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी...
सकाल मीडिया ग्रुप में कृष्णा मेनन को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘सकाल मीडिया ग्रुप’ (Sakal Media Group) ने कृष्णा मेनन को अपना चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति ग्रुप के मीडिया बिजनेस के लिए की गई है। वह मुंबई में बैठेंगे और सकाल मीडिया ग्रुप
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘सकाल मीडिया ग्रुप’ (Sakal Media Group) ने कृष्णा मेनन को अपना चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति ग्रुप के मीडिया बिजनेस के लिए की गई है। वह मुंबई में बैठेंगे और सकाल मीडिया ग्रुप के सीईओ प्रदीप द्विवेदी को रिपोर्ट करेंगे। मेनन ट्रेड और रीडर्स के लिए ब्रैंड की सभी मार्केटिंग एक्टिविटी के लिए जिम्मेदार होंगे। ग्रुप के मीडिया बिजनेस में प्रिंट, टीवी, डिजिटल और ईवेंट शामिल हैं।
पुणे की ‘Symbiosis Institute of Management Studies’ से बिजनेस एडिमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होल्डर मेनन को टेलिविजन, प्रिंट, एफएम रेडियो, ब्रैंड एक्टिवेशन और मैनेजमेंट का 17 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह ‘Asianet News Network Pvt. Ltd’ में वाइस प्रेजिडेंट (Sales and Brand Solutions) भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह दैनिक भास्कर ग्रुप में भी काम कर चुके हैं।
सकाल मीडिया ग्रुप के सीईओ प्रदीप द्विवेदी ने कहा, ‘सीएमओ के रूप में कृष्णा मेनन को नियुक्त कर हम काफी खुश हैं। विभिन्न मीडिया बिजनेस में उनके अनुभवों का ग्रुप को काफी फायदा मिलेगा। महाराष्ट्र के मार्केट में मेनन की अच्छी पकड़ होने का फायदा भी ग्रुप को मिलेगा।’
वहीं कृष्णा मेनन का कहना है कि सकाल मीडिया ग्रुप लगातार तरक्की के पथ पर अग्रसर है और मैं इसका हिस्सा बनकर काफी खुश हूं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स