होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 200 पत्रकार आए हैकर्स के निशाने पर...
200 पत्रकार आए हैकर्स के निशाने पर...
आप चाहे दुनिया के किसी भी कोने में मौजूद हों, रूसी हैकर्स के निशाने पर हो सकते हों...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आप चाहे दुनिया के किसी भी कोने में मौजूद हों, रूसी हैकर्स के निशाने पर हो सकते हों। आपको शायद पता भी नहीं चला हो कि आठ-दस महीने पहले आपका जीमेल एकाउंट या मोबाइल हैक हो गया है। कई तो ऐसे वाकए सामने आए है जिनमें पता चलता है कि इनका एकाउंट तो 2015 में ही हैक हो गया था, एक रूसी पत्रकार तो उस वक्त भौचक्का रह गया, जब उसने अपने पर्सनल मैसेज एक स्टोरी में चलते देखे, जोकि उसने 2015 में किसी लड़की को लिखे थे। दिलचस्प बात ये है कि ना तो इससे मास्को में काम कर रहे जर्नलिस्ट बच पाए हैं और ना ही न्यूयॉर्क में, यहां तक कि उक्रेन जैसे देश के पत्रकारों के भी एकाउंट ये रूसी हैकर ग्रुप हैक कर चुका है।
इस हैकर ग्रुप का नाम है फैंसी बीयर, जो रूसी हैकर्स का ग्रुप है। न्यूज एजेंसी एपी ने पाया कि न्यूयॉर्क टाइम्स के ही करीब 50 पत्रकारों के मेल एकाउंट हैक किए हैं इस ग्रुप ने। जबकि एक अमेरिकन स्पाई एजेंसी के जांच के मुताबिक, ये हैकर ग्रुप रूसी सरकार के लिए काम करता है और डोनाल्ड ट्रम्प को जिताने के लिए इस ग्रुप की भी ड्यूटी रूसी सरकार ने लगाई थी। जबकि रूसी सरकार ने अमेरिकी चुनावों में किसी भी तरह के दखल और इस ग्रुप से अपना वास्ता होने से साफ इनकार किया है।
इधर रूस में भी जिन पत्रकारों को टारगेट किया गया, वो सब रूस के किसी मीडिया समूह से जुड़े हुए नहीं थे बल्कि दुनिया भर की अलग अलग मीडिया एजेंसियों के लिए काम करने वाले पत्रकार हैं। इस खबर के आने के बाद से ही हर देश में सिक्योरिटी एंजेसीज सतर्क हुईं और उक्रेन जैसे देश तक में इस ग्रुप द्वारा पत्रकारों के मेल एकाउंट हैक करने का बात सामने आई है। हो सकता है कि भारत में भी पत्रकारों के साथ ये सब हो रहा हो, लेकिन किसी को कानों कान भनक तक ना लगी हो।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स