होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'आजतक' के इस कार्यक्रम में मचा हंगामा, पार्टी समर्थकों ने फेंकी कुर्सियां...
'आजतक' के इस कार्यक्रम में मचा हंगामा, पार्टी समर्थकों ने फेंकी कुर्सियां...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज चैनल आजतक के विशेष कार्यक्रम ‘हल्लाबोल’ में हंगामें की खबर सामने आई है। हाल ही में हुआ यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नोटबंदी को लेकर था। कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक दलों के समर्थक आपस में इ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी न्यूज चैनल आजतक के विशेष कार्यक्रम ‘हल्लाबोल’ में हंगामें की खबर सामने आई है। हाल ही में हुआ यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नोटबंदी को लेकर था। कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक दलों के समर्थक आपस में इस कदर भिड़ गए कि एक दूसरे को मारने के लिए कुर्सियां तक चलाने लगे। हंगामे के चलते कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा।
दरअसल, कार्यक्रम में भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा, कांग्रेस के प्रवक्ता नदीम जावेद, सपा के राजकुमार जायसवाल नोटबंदी के मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे। इस कार्यक्रम को होस्ट चैनल की एंकर अंजना ओम कश्यप कर रही थीं। शो में सभी दलों के समर्थक मौजूद थे।
चैनल के मुताबिक, जब शो की होस्ट ने भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा से सवाल पूछा कि एक ही बार पुराने नोट जमा कराने का निर्देश दिए जाने के पीछे क्या मकसद है? इस पर पात्रा ने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि बैंकों में बार-बार कोई कालाधन जमा ना कराए। इस पर कांग्रेस के प्रवक्ता ने पीएम मोदी आलोचना करते हुए कहा कि पीएम मोदी संसद में इस मुद्दे से भाग रहे थे। वे चर्चा नहीं करना चाहते थे।
इसके बाद, नोटबंदी के इस सवाल पर समर्थक भड़क गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं वहां मौजूद समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी और एक दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकी।
इस दौरान संबित पात्रा ने समर्थकों से अपील भी की कि आप लोग बैठ जाइए, हंगामा मत कीजिए, पार्टी की गरीमा का ख्याल रखें।
यहं देखें विडियो :
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स