होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जब भारत का एक बड़ा संपादक चला रैम्प पर...
जब भारत का एक बड़ा संपादक चला रैम्प पर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दलित बच्चों को जागरुक करने के लिए जी मीडिया कॉर्पोरेशन (ZMCL) के अंग्रेजी न्यूज चैनल वियॉन (WION) के एडिटर-इन-चीफ रोहित गांधी ने फिल्मी सितारों की तरह रैम्प वॉक किया। दरअसल उन्होंने लक्ष्यम एनजीओ (Lakshyam NGO) की तरफ से ये रैम्प वॉक किया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दलित बच्चों को जागरुक करने के लिए जी मीडिया कॉर्पोरेशन (ZMCL) के अंग्रेजी न्यूज चैनल वियॉन (WION) के एडिटर-इन-चीफ रोहित गांधी ने फिल्मी सितारों की तरह रैम्प वॉक किया। दरअसल उन्होंने लक्ष्यम एनजीओ (Lakshyam NGO) की तरफ से ये रैम्प वॉक किया। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
Walking the ramp for @LakshyamNGO to raise awareness for the underprivileged #children. Our future rests on our efforts of today. @UNICEF pic.twitter.com/6wZTv6p53v
— Rohit Gandhi (@rohitgandhi_) December 27, 2016
गांधी को 40 देशों में लगभग 23 वर्षों का अनुभव है, साथ ही न्यूज बिजनेस के विस्तार को मैनेज करने में भी वे सफल रहे हैं। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड जैसे- Edward R. Murrow, Dupont Award, Emmy, Golden Cine Eagle, Gracie Award and the Headliner Award अपने नाम किए हैं।
अपने पिछले कार्यकाल में वह South Asian International News में International Correspondent और Communication Strategist थे। इससे पहले उन्होंने CBC, CNN, BCTV & Global TV, Canada और NDTV के साथ भी काम किया है। उन्होंने कई युद्ध क्षेत्र को भी कवर किया है, जिनमें 2001 में अफगानिस्तान और 2003 में इराक शामिल है।
गांधी एक बहु-कुशल पत्रकार है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं पर काम किया है, जिनमें अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण, मानवाधिकार, पर्यावरण, नागरिक अधिकारों और सामाजिक कार्रवाई व अति संवेदनशील आतंकी मुद्दें व कई अन्य विषय शामिल हैं।
गांधी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से सोशलॉजी और एंथ्रोपोलॉजी (मानव विज्ञान) से बीए (ऑनर्स) किया है। उन्होंने पुणे से कम्युनिकेशन एंड मीडिया स्टडीज (Masters in Communication and Media Studies) में पोस्ट ग्रेजुएशन और कनाडा के Carleton University से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स