होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...जब इस बार कट्टरपंथियों के निशाने पर आया एक रेडियो जॉकी
...जब इस बार कट्टरपंथियों के निशाने पर आया एक रेडियो जॉकी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हमारे समाज में कट्टरपंथी विचारधारा किस कदर हावी होती जा रही है, इसका एक और ताजा मामला सामने आया है। दरअसल कट्टपंथियों ने अब कोलकाता के जाने-माने रेडियो जॉकी (आरजे) मीर अफसर अली को क्रिसमस सेलिब्रेशन में शामिल होने पर निशाना बनाया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हमारे समाज में कट्टरपंथी विचारधारा किस कदर हावी होती जा रही है, इसका एक और ताजा मामला सामने आया है। दरअसल कट्टपंथियों ने अब कोलकाता के जाने-माने रेडियो जॉकी (आरजे) मीर अफसर अली को क्रिसमस सेलिब्रेशन में शामिल होने पर निशाना बनाया है।
मीर ने 25 दिसंबर को अपने परिवार की एक तस्वीर ‘क्रिसमस’ सेलिब्रेट करते हुए सोशल साइट पर डाल दी, जिसके बाद आरजे मीर की तस्वीर पर लोगों ने भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए।
लोगों का कहना है कि मुस्लिम होने के बावजूद कैसे दूसरे धर्म के सेलिब्रेशन में शामिल हो सकते हो। कई लोगों ने मीर को गालियां भी दी, लेकिन आरजे मीर अफजल ने ऐसे लोगों को करारा जवाब दिया है।
मीर ने सोशल साइट पर अपने ही अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, ‘मैने अपने जीवन के 15 साल एक क्रिश्चियन स्कूल में पढ़ाई करते हुए बिताए हैं, साथ ही मैं मस्जिद भी जाता हूं और मैने 3 साल तक कुरान की पढ़ाई की है। इसके अलावा मेरी शादी एक हिंदू ब्राह्मण लड़की से हुई है। इसलिए भगवान ऐसे लोगों को सदबुद्धि दें।’
बता दें कि इससे पहले सैफ-करीना द्वारा अपने बेटे का नाम ‘तैमूर’ रख लेने पर लोगो ने सोशल मीडिया पर निशाना साधा था। उसके बाद भारतीय पेसर मोहम्मद शमी की पारिवारिक तस्वीर पर भी कट्टरपंथियों ने खूब हाय तौबा मचाया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स