होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IPRCCA 2016 : PR में कितनी अहम भूमिका निभाती है रिलेशनशिप, बताया राजेश चतुर्वेदी ने  

IPRCCA 2016 : PR में कितनी अहम भूमिका निभाती है रिलेशनशिप, बताया राजेश चतुर्वेदी ने  

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप (exchange4media Group) की ओर से ‘इंडियन पीआर एंड कॉरपोरेट कम्युनिकेशन अवॉर्ड्स’ (IPRCCA) 2016 के सातवें एडिशन के विजेताओं की घोषणा हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में की

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप (exchange4media Group) की ओर से ‘इंडियन पीआर एंड कॉरपोरेट कम्युनिकेशन अवॉर्ड्स’ (IPRCCA) 2016 के सातवें एडिशन के विजेताओं की घोषणा हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में की गई। इसमें देश की मशहूर पब्लिक रिलेशन कंपनी ‘Adfactors PR’ के चेयरमैन राजेश चतुर्वेदी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया।

यह अवॉर्ड पाने के बाद चतुर्वेदी ने कहा, ‘जूरी द्वारा दिए गए इस सम्‍मान को पाकर मैं बहुत खुश हूं।’ उन्‍होंने कहा कि ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्‍कार’ मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मेरा मानना है कि भारतीय पीआर इंडस्‍ट्री काफी निर्णायक मोड़ पर खड़ी हुई है और आने वाले समय में यह और तेजी से आगे जाएगी।’

पीआर इंडस्‍ट्री द्वारा लगातार लोकप्रियता हासिल करने के बारे में उन्‍होंने कहा, ‘एक इंडस्‍ट्री के रूप में हम काफी नया और प्रेरणापद काम कर रहे हैं। इसकी तुलना वैश्विक स्‍तर पर भी की जाती है। मुझे यह देखकर काफी खुशी मिलती है कि युवाओं के बीच पीआर भी इन दिनों कॅरियर के रूप में एक पसंद बनकर उभरी है। ऐसे में इस क्षेत्र में कई प्रतिभाशाली युवा आगे आ रहे हैं और बेहतर काम कर रहे हैं।’

पीआर में रिलेशनशिप की काफी महत्‍वपूर्ण भूमिका बताते हुए चतुर्वेदी ने कहा, ‘आज के डिजिटल युग में काफी अस्‍त-व्‍यस्‍तता व भागदौड़़ का जमाना है। ऐसे में मुझे डर है कि कहीं हम पब्लिक रिलेशनशिप के महत्‍वपूर्ण तत्‍व ‘रिलेशनशिप’ को भूल न जाएं। मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि पीआर प्रोफशनल के लिए रिलेशनशिप काफी महत्‍वपूर्ण भाग है। फिर चाहे वह मीडिया रिलेशंस हो, एम्‍प्‍लाई रिलेशंस हो, गवर्नमेंट रिलेशंस हो अथवा स्‍टॉकहोल्‍ड रिलेशंस। ये सभी मिलकर हमारे प्रोफेशन को तैयार करती हैं और ये सभी रिलेशनशिप से गहरे से जुड़े हुए होते हैं। वास्‍तव में मुझे यह बात कहने में भी कोई गुरेज नहीं है कि मैंने अपने प्रोफेशन में जो थोड़ी-बहुत सफलता हासिल की है वह इतने वर्षों की रिलेशनशिप का ही नतीजा है।’

चतुर्वेदी ने यह भी कहा कि किसी भी रिलेशनशिप की तरह पीआर में भी हम लोगों के नजरिये (point of view) से रूबरू होते हैं और अपनी बात उन तक पहुंचाते हैं। उन्‍होंने कहा, ‘किसी भी रिलेशन में आपसी समझ तभी विकसित होती है जब उसमें विनम्रता हो, आपस में विश्‍वास हो और एक-दूसरे से सहानुभूति हो। मजबूत रिलेशनशिप के लिए हमें लोगों के नजरिये को समझना होगा और उसे स्‍वीकार भी करना होगा। मान लो कि मैं जो भी कहने की कोशिश कर रहा हूं, उसे आपको समझना होगा तभी आप समझ पाओगे।’

गौरतलब है कि यह अवॉर्ड पीआर इंडस्ट्री की सफलता और उनके योगदान को एक नई पहचान दिलाने के लिए दिया जाता है। चार कैटेगरी और 22 सब कैटेगरी में यह अवॉर्ड्स मार्केट की प्रमुख कम्‍युनिकेशन स्‍ट्रेटजी और पीआर एक्टिविटीज के लिए दिए गए।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

19 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

20 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

21 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

5 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

4 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

20 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

5 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

4 hours ago