होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / देखें विडियो: रणधीर कपूर ने टीवी पत्रकार को जड़ा थप्पड़, की अभद्रता
देखें विडियो: रणधीर कपूर ने टीवी पत्रकार को जड़ा थप्पड़, की अभद्रता
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। कपूर खानदान के सीनियर मेंबर रणधीर कपूर ने गुरुवार को गणपति बप्पा को विदाई के दौरान कुछ ऐसा कर दिया कि वे विवादों में घिर गए। दरअसल मुंबई में गुरुवार को चारों तरफ गणपति बप्पा को विदा करने की धूम मची थी, व
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
कपूर खानदान के सीनियर मेंबर रणधीर कपूर ने गुरुवार को गणपति बप्पा को विदाई के दौरान कुछ ऐसा कर दिया कि वे विवादों में घिर गए।
दरअसल मुंबई में गुरुवार को चारों तरफ गणपति बप्पा को विदा करने की धूम मची थी, वहीं कपूर खानदान के घर से निकली विसर्जन यात्रा के दौरान रणधीर कपूर बिना बात के एक न्यूज चैनल के पत्रकार से भिड़ गए और उसे तमाचा जड़ दिया। वे यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने पत्रकार से गाली-गलौच भी की। यह सब उन्होंने तब किया जब पत्रकार वहां सिलेब्रिटीज के गणपति विसर्जन की रिपोर्ट कर रहा था।
दरअसल, आरके स्टूडियो की गणपति विसर्जन करने पहुंचे रणधीर कपूर ने ई24 के रिपोर्टर कमल हुसैन मंडल को बेवजह तमाचा जड़ दिया। यही नहीं, छोटे कपूर यानी ऋषि कपूर भी रिपोर्टर से धक्का-मुक्की करने लगे।
जैसे ही कमल हुसैन रणधीर कपूर के पास कुछ पूछने पहुंचे, रणधीर ने आपा खो दिया और उसे थप्पड़ मार दिया।
जब बात बढ़ी और खबर मीडिया में आई तो रणधीर कपूर ने चैनल और रिपोर्टर से माफी मांग ली।
यहां देखें विडियो :
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स