होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘अंधेरी गली का चांद’ पर से आज पर्दा हटाएंगे वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत
‘अंधेरी गली का चांद’ पर से आज पर्दा हटाएंगे वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
'अंधेरी गली का चांद' के विमोचन पर साहित्यकार केदारनाथ सिंह के साथ अरुण कमल, उदय प्रकाश, अशोक वाजपेयी, मंगलेश डबराल, पुरुषोत्तम अग्रवाल और दिनेश कुशवाह जैसे कई अन्य साहित्यकार मौजूद होंगे।
बता दें कि वरिष्ठ टीवी पत्रकार राणा यशवंत इस समय भारत के शीर्ष न्यूज चैनलों में से एक ‘इंडिया न्यूज’ के मैनेजिंग एडिटर हैं। उनकी अगुवाई में इंडिया न्यूज आगे की पंक्ति के चैनलों में लगातार बना हुआ है। वे ‘अर्धसत्य’ और ‘संघर्ष’ कार्यक्रमों की एंकरिंग भी करते हैं।
राणा यशवंत मूलत: बिहार के छपरा जिले के रामपुर कला गांव के रहने वाले हैं, और यहां रहकर ही उन्होंने दसवीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद की पढ़ाई उन्होंने पटना में रहकर ही की है और बाद में वे बनारस आ गए और यहां रहकर उन्होंने उच्च शिक्षा ग्रहण की। वे आईआईएमसी के 1996-97 बैच के छात्र रह चुके हैं और कई जाने-माने चैनलों में भी विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं, जी न्यूज, आजतक और महुआ न्यूज चैनल शामिल है।
उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। ‘अर्धसत्य’ कार्यक्रम के लिए उन्हें साल रेक इंक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। साल 2012 में उन्हें राजीव गांधी ग्लोबल एक्सिलेंस अवॉर्ड भी मिला।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स