होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कलर्स के CEO राज नायक को फिर से चुना गया ऐड क्लब का प्रेजिडेंट...
कलर्स के CEO राज नायक को फिर से चुना गया ऐड क्लब का प्रेजिडेंट...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘कलर्स’ के सीईओ राज नायक को एक बार फिर ऐडवर्टाइजिंग क्लब (Advertising Club) का प्रेजिडेंट चुना गया है। शुक्रवार को मुंबई में आयोजित ऐडवर्टाइजिंग क्लब की वार्षिक आम बैठक के बाद इस बात की घोषणा की गई है। सदस्यों ने सर्वसम्मति से नायक को एक बा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘कलर्स’ के सीईओ राज नायक को एक बार फिर ऐडवर्टाइजिंग क्लब (Advertising Club) का प्रेजिडेंट चुना गया है। शुक्रवार को मुंबई में आयोजित ऐडवर्टाइजिंग क्लब की वार्षिक आम बैठक के बाद इस बात की घोषणा की गई है। सदस्यों ने सर्वसम्मति से नायक को एक बार फिर अपना प्रेजिडेंट निर्वाचित किया है।
राज नायक इंडस्ट्री के जाने-माने नाम है और वह विभिन्न निकायों जैसे इंडियन ब्रॉडकास्टर्स फाउंडेशन, ऐडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया और द इंटरनेशनल ऐडवर्टाइजिंग असोसिएशन- इंडिया चैप्टर से भी जुड़े रहे हैं। ताइपे में पिछले साल ऐड एशिया 2015 के लिए उन्हें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स