होम /
इंडस्ट्री ब्रीफिंग /
मीडिया जगत की इस हस्ती को मिला EXCHANGE4MEDIA INFLUENCER AWARD
मीडिया जगत की इस हस्ती को मिला EXCHANGE4MEDIA INFLUENCER AWARD
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) ने अपने बहुप्रतीक्षित ‘The exchange4media Influencer Award’ की शुरुआत की है। यह अवॉर्ड कम्युनिकेशंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले व्यक्ति को सम्मानित करने के लिए प्रत्येक वर्ष दिया जाएगा। मुंबई में एक्सचेंज4मीडिया कॉन
समाचार4मीडिया ब्यूरो
9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) ने अपने बहुप्रतीक्षित ‘The exchange4media Influencer Award’ की शुरुआत की है। यह अवॉर्ड कम्युनिकेशंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले व्यक्ति को सम्मानित करने के लिए प्रत्येक वर्ष दिया जाएगा। मुंबई में एक्सचेंज4मीडिया कॉन्क्लेव (exchange4media conclave) में इसकी घोषणा की गई।
कार्यक्रम को ‘ओएमडी वर्ल्डवाइड’ (OMD Worldwide) के सीईओ मैनारडो डी नार्डिस (Mainardo de Nardis), ‘माइंडशेयर वर्ल्डवाइड’ (Mindshare ) के ग्लोबल सीईओ निक एमरी (Nick Emery) और अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ (Times Now) और ईटी नाउ (ET Now) के एडिटर-इन-चीफ और प्रेजिडेंट-न्यूज अरनब गोस्वामी जैसी हस्तियों ने संबोधित किया।
पहली साल यह अवॉर्ड ‘Viacom18’ के ‘Hindi Mass Entertainment’ के सीईओ राज नायक को दिया गया है। अपने विजन, नेतृत्व क्षमता की बदौलत राज नायक ने भारत में हिन्दी जनरल एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में कलर्स (COLORS) चैनल को घर-घर में लोकप्रिय कर दिया है और अपने ब्रैंड को मजबूती प्रदान करने के साथ ही इस क्षेत्र में लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। ‘टाटा इकनॉमिक कंसल्टेंसी सर्विसेज’ (Tata Economic Consultancy Services) से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राज नायक को प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।
उन्होंने ‘स्टार टीवी’ (STAR TV) में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) के तौर पर काम संभाला और करीब दस वर्ष तक इसमें काम किया। यहां उनके पास स्टार टीवी के सभी चैनल की पैकेजिंग और मार्केटिंग के साथ ग्रुप के एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू की भी जिम्मेदारी थी।
वर्ष 2002 में राज नायक ने ‘एनडीटीवी मीडिया लिमिटेड’ (NDTV Media Limited) में बतौर सीईओ जॉइन किया। इस कंपनी में वह शेयर धारक भी रहे और कंपनी को आगे बढ़ाने का काम किया। अपनी एंटरप्रिन्योरिशिप (entrepreneurial) दक्षता की बदौलत जल्द ही उन्होंने अपना वेंचर ‘AIDEM Ventures Pvt. Ltd’ शुरू किया। इसके वह संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर भी रहे। इसके बाद उन्हें ‘कलर्स’ का सीईओ बनाया गया। इस चैनल पर आने वाले शो जैसे- ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss), ‘झलक दिखला जा’ (Jhalak Dikla Jha), और ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ (India’s Got Talent) जैसे शो लोकप्रिय शो प्रसारित होते हैं, जिसकी बदौलत यह चैनल घर-घर में देखा जा रहा है। राज नायक को हाल ही में लॉन्च हुए ‘Viacom 18’ के नए हिन्दी मूवी चैनल ‘रिश्ते कॉम्प्लेक्स’ (Rishtey CINEPLEX) का सीईओ और बिजनेस हेड भी बनाया गया है।
नायक की पहचान ऐसे सफल लोगों में होती है जो रिस्क उठाना जानते हैं और जल्दी व बेहतर निर्णय लेते हैं। वर्तमान में राज नायक देश में एडवर्टाइजिंग, मार्केटिंग और मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। यही नहीं, पिछले साल राज नायक को ‘एडवर्टाइजिंग क्लब’ (Advertising Club) का प्रेजिडेंट भी चुना गया था और उन्होंने ‘गोवाफेस्ट’ (Goafest) का कुशल नेतृत्व किया था। खास बात यह है कि उन्हें इस बार भी सर्वसम्मति से दोबारा एड क्लब का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा वह इंडस्ट्री के कई निकायों (industry bodies) के बोर्ड में भी रह चुके हैं। यदि सोशल मीडिया की बात करें तो वह दूसरे सबसे अधिक आकर्षक सीईओ हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स