होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार से बोलीं एक्ट्रेस, न्यूड बॉडी देखनी तो शीशे में देखिए...
पत्रकार से बोलीं एक्ट्रेस, न्यूड बॉडी देखनी तो शीशे में देखिए...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बॉलिवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पॉर्च्ड’ ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं और फिल्म रिलीज होने से पहले ही उनके कुछ इंटीमेट और न्यूड सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इसे लेकर जब एक पत्रकार ने मंगलवार को उनसे सवाल कि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बॉलिवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पॉर्च्ड’ ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं और फिल्म रिलीज होने से पहले ही उनके कुछ इंटीमेट और न्यूड सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इसे लेकर जब एक पत्रकार ने मंगलवार को उनसे सवाल किया तो वे रिपोर्टर पर भड़क गईं।
एक घड़ी के लॉन्च इवेंट के दौरान जब रिपोर्टर ने उनके लीक सीन के बारे में सवाल किया, तो इस पर राधिका भड़क उठीं और कहा, 'आपका सवाल बहुत ही वाहियात है।' उन्होंने कहा कि आप जैसे लोग ही कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी करते हैं। आपने क्लिप देखी होगी और दूसरे लोगों को शेयर भी की होगी। फिर आप लोग क्यों बेवजह बातों को बढ़ावा देते रहते हैं।’
इवेंट के दौरान राधिका ने आगे कहा, 'मैं एक कलाकार हूं..,अगर मुझे कोई काम करने दिया जाएगा तो मैं जरूर करूंगी। अगर आप बाहर की फिल्मों को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि वहां किस तरह की फिल्में बन रही हैं। मैं किसी चीज के लिए शर्मिंदा नहीं हूं। अगर आपको किसी को बिना कपड़ों के देखना चाहते हैं तो मेरी क्लिप देखने के बजाय खुद को शीशे में देख लें, उसके बाद ही मुझसे बात करने आएं।'
इसके बाद रिपोर्टर ने उनसे अपने सवाल को लेकर माफी मांगी।
यहां देखें विडियो :
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स