होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IBF के नए अध्यक्ष बने Zee एंटरटेनमेंट के CEO पुनीत गोयनका
IBF के नए अध्यक्ष बने Zee एंटरटेनमेंट के CEO पुनीत गोयनका
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ पुनीत गोयनका को इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (आईबीएफ) का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। शुक्रवार को हुई वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद इसकी घोषणा की गई।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ पुनीत गोयनका को इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (आईबीएफ) का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। शुक्रवार को हुई वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद इसकी घोषणा की गई।
उपाध्यक्ष के रूप में रजत शर्मा (चेयरमैन- इंडिया टीवी), एन.पी. सिंह (सीईओ- सोनी पिक्चर्स नेटवर्क), सुधांशु वत्स (ग्रुप सीईओ- वायाकॉम18), के. माधवन (मैनेजिंग डायरेक्टर- एशियानेट कम्युनिकेशंस) चुना गया है। वहीं के.वी.एल. नारायण राव (एग्जिक्यूटिव वाइस चेयरमैन- एनडीटीवी) को एक साल के लिए आईबीएफ का कोशाध्यक्ष बनाया गया है।
अपनी नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए गोयनका ने कहा, ‘मैं इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन का नेतृत्व करने के लिए काफी खुश हूं। हम एक ऐसे समय से गुजर रहे हैं जहां भारत में इस क्षेत्र में वैश्विक निवेश की कई संभावनाएं है। मैं प्रसारण के क्षेत्र में भारत को एक महाशक्ति बनाने के लिए सरकार, उद्योग, और हितधारकों के साथ मिलकर पूरी निष्ठाभाव से काम करुंगा।’
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स