होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / PTI में है वैकेंसी, जल्द कीजिए अप्लाई

PTI में है वैकेंसी, जल्द कीजिए अप्लाई

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जॉब तलाश रहे पत्रकारों के लिए न्यूज एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ यानी पीटीआई में आवेदन करने का सुनहरा मौका है। दरअसल पीटीआई ने कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिनमें सीनियर कॉपी एडिटर्स, कॉपी एडिट

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

जॉब तलाश रहे पत्रकारों के लिए न्यूज एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ यानी पीटीआई में आवेदन करने का सुनहरा मौका है। दरअसल पीटीआई ने कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिनमें सीनियर कॉपी एडिटर्स, कॉपी एडिटर्स और रिपोर्टर्स शामिल हैं। यह नियुक्ति दिल्ली और चेन्नई के लिए है।

बता दें कि पीटीआई को दिल्ली में नेशनल डेस्क के लिए सीनियर कॉपी एडिटर्स चाहिए। इसके लिए अंग्रेजी न्यूज डेस्क ऑपरेशन और एडिटिंग का अनुभव मांगा गया है, साथ ही आपके पास कम से कम छह साल का अनुभव भी होना जरूरी है। इसके लिए उम्र की सीमा 30 साल निर्धारित की गई है।

वहीं नई दिल्ली में एजेंसी को फिल्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए भी अंग्रेजी पत्रकार चाहिए और इसके लिए कम से कम तीन साल का अनुभव मांगा गया है। इस पद के लिए उम्र सीमा 27 साल है।

पीटीआई को भाषा के लिए भी नई दिल्ली में कॉपी एडिटर्स की भी जरूरत है। इसके लिए किसी हिंदी न्यूज चैनल या पत्र-पत्रिका में पांच साल काम करने का अनुभव होना चाहिए। हिंदी कॉपी एडिटर्स के लिए उम्र सीमा 30 साल है।

वही पीटीआई को चेन्नई में रिपोर्टर की भी तलाश है, इसके लिए चार साल का अनुभव मांगा गया है और उम्र सीमा 30 साल निर्धारित की गई है।

सभी पोस्ट के लिए 50 प्रतिशत अंक के साथ स्नातक होना जरूरी है। पत्रकारिता में डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए क्लिक करने के लिए पीटीआई पर क्लिक करें।

आप अपना आवेदन इस ईमेल पर भेज सकते हैं- hrm@pti.in साथ ही बता दें कि सब्जेक्ट लाइन में ‘Post Applied for ....’ जरूर लिखिएगा।

आप अपना आवेदन डाक से भी भेज सकते हैं। पता है-

Deputy General Manager (Administration), Press Trust of India, 4, Parliament Street, New Delhi-110001

आवेदन करने का आखिरी दिन है 30 सितंबर, 2016  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

3 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

3 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

12 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

10 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

10 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

9 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago