होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘द क्विंट’ को छोड़ प्रशांत चहल अब इस मीडिया ग्रुप से जुड़े
‘द क्विंट’ को छोड़ प्रशांत चहल अब इस मीडिया ग्रुप से जुड़े
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्रतिष्ठित वेबसाइट ‘बीबीसी हिंदी’ से खबर है कि यहां प्रशांत चहल ने जॉइन किया है। उन्हें यहां मल्टीमीडिया प्रड्यूसर की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशांत इससे पहले हिंदी वेबपोर्टल ‘द क्विंट’ में थे और स्पेशल कॉरेस
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रतिष्ठित वेबसाइट ‘बीबीसी हिंदी’ से खबर है कि यहां प्रशांत चहल ने जॉइन किया है। उन्हें यहां मल्टीमीडिया प्रड्यूसर की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशांत इससे पहले हिंदी वेबपोर्टल ‘द क्विंट’ में थे और स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट की भूमिका निभा रहे थे।
‘द क्विंट’ से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स के साथ बतौर कॉरेस्पोंडेंट जुड़े हुए थे। उन्होंने मई, 2014 में नवभारत टाइम्स जॉइन किया था। प्रशांत इंडिया टुडे के साथ बतौर फ्री-लांस भी काम कर चुके हैं।
प्रशांत ने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के 2010-11 बैच के छात्र रह चुके हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महुआ टीवी के साथ बतौर असिसटेंट प्रड्यूसर शुरू की थी। इसके बाद वे मई, 2012 में दैनिक भास्कर के चंडीगढ़ एडिशन के साथ बतौर सिटी रिपोर्टर जुड़ गए और यहां से वे नवभारत टाइम्स पहुंचे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स