होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रसार भारती के CEO जवाहर सरकार नहीं छोड़ेंगे अपना पद!
प्रसार भारती के CEO जवाहर सरकार नहीं छोड़ेंगे अपना पद!
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सरकार के कार्यकाल से पहले पद छोड़े जाने संबंधी खबरों को सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने गलत और आधारहीन बताया है। उनका कार्यकाल अगले साल फरवरी महीने में पूरा हो रहा है, लेकिन कहा जा रहा है कि सरकारी हस्तक्षेप से परेशान ह
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सरकार के कार्यकाल से पहले पद छोड़े जाने संबंधी खबरों को सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने गलत और आधारहीन बताया है। उनका कार्यकाल अगले साल फरवरी महीने में पूरा हो रहा है, लेकिन कहा जा रहा है कि सरकारी हस्तक्षेप से परेशान होकर वह पहले ही पद छोड़ने की योजना बना रहे हैं।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि न तो नए सीईओ की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है और न ही इस बारे में कोई चर्चा हुई है।
प्रसार भारती अधिनियम के मुताबिक, सीईओ का चयन राज्यसभा के सभापति की अध्यक्षता वाली समिति करती है। इस समिति में राष्ट्रपति और भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष की ओर से नामित व्यक्ति भी शामिल होता है।
गौरतलब है कि मीडिया में ये खबरें तब सामने आईं थी, जब हाल ही में जवाहर सरकार ने फेसबुक पर कहा था कि वह पद छोड़ने पर विचार कर रहे हैं।
उन्होंने फेसबुक पर लिखा था, ‘आज बहुत सारे सवाल किए जा रहे हैं। मैं स्पष्ट कर दूं। मैं नवंबर में कोलकाता वापस जाना चाह रहा हूं। 41 साल से ज्यादा सेवा करने के बाद मैं रिटायर होना चाहता हूं। सिर्फ पढऩे, लिखने और इससे संबंधित कुछ करने के लिए।’
सरकार को 40 से भी ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने 2008 से फरवरी 2012 तक संस्कृति मंत्रालय के सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दी। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल के अधिकांश समय में प्रधानमंत्री को सीधे रिपोर्टिंग की। साल 2012 में ही उन्होंने अपना वर्तमान पद संभालने के लिए सचिव पद से इस्तीफा दिया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।टैग्स