होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भाजपा ने इन्हें सौंपी आगरा के मीडिया संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी...
भाजपा ने इन्हें सौंपी आगरा के मीडिया संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। उत्तरप्रदेश के बड़े महानगरों में शामिल आगरा के प्रमेन्द्र जैन को महानगरा का मीडिया स
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
गौरतलब है कि प्रमेंद्र जैन ने 1998 में डॉ.बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय के केएमआई संस्थान से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। वे जर्नलिज्म में डिप्लोमा प्राप्त कर चुके हैं।
प्रमेन्द्र जैन इससे पहले विश्व हिन्दू परिषद में मीडिया प्रभारी के रूप में कार्यरत थे और पार्टी में भी समय-समय पर अपना योगदान देते रहे हैं।
प्रमेन्द्र जैन 1998 मे समाजिक क्षेत्र में आए और उसी साल उन्हें जनकपुरी कमला नगर आगरा का मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके बाद, साल 2004 और 2008 में पुनः मीडिया प्रभारी बनाया गया।
साल 2000 में वे बजरंग दल के नेता श्याम भदौरिया के संपर्क में आए और इसके बाद वे बजरंग दल के महानगर मीडिया प्रभारी बन गए। इस बीच आगरा में प्रति वर्ष होली महोत्सव का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने लगातार पांच सालों तक मीडिया प्रभारी का कार्य संभाला, साथ ही राम कथा, पंच कल्याणक, संघ और विहिप के अनेक आन्दोलनों में भी उन्होंने मीडिया कार्य किया।
साल 2010 में उन्हें विश्व हिंदू परिषद का प्रांत मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस बीच उन्हें जैन समाज, वैश्य समाज और आएसएस के लोगों के बीच काम करने का मौका मिला। उन्होंने डॉ. प्रवीन तोगड़िया के साथ 6 वर्षों तक हिन्दू हेल्प लाइन का भी काम संभाला। वे पिछले 16 सालों से मीडिया के साथ जुड़े हुए हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स