होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक भास्कर समूह से प्रदीप द्विवेदी ने दिया इस्तीफा
दैनिक भास्कर समूह से प्रदीप द्विवेदी ने दिया इस्तीफा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दैनिक भास्कर समूह से खबर है कि यहां चीफ कॉरपोरेट सेल्स व मार्केटिंग ऑफिसर प्रदीप द्विवेदी ने अपना इस्तीफा दे दिया है। दैनिक भास्कर ग्रुप में यह उनका आखिरी सप्ताह है। अपने अगले पड़ाव के बारे में प्रदीप द्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दैनिक भास्कर समूह से खबर है कि यहां चीफ कॉरपोरेट सेल्स व मार्केटिंग ऑफिसर प्रदीप द्विवेदी ने अपना इस्तीफा दे दिया है। दैनिक भास्कर ग्रुप में यह उनका आखिरी सप्ताह है।
अपने अगले पड़ाव के बारे में प्रदीप द्विवेदी ने बताया, ‘अपनी अगली पारी के बारे में मैं फिलहाल अभी सोच रहा हूं।’
जनवरी, 2013 में टाटा टेलिसर्विसेज से उन्होंने दैनिक भास्कर जॉइन किया था। टाटा टेलिसर्विसेज में वे रीजनल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और सीनियर वाइस प्रसिडेंट थे।
द्विवेदी ने अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, जीई कैपिटल और ईचर मोटर्स में भी काम किया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स