होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जल्द ही दस्तक देगा ये न्यूज पोर्टल, कई राज्यों में पत्रकारों की होगी नियुक्ति
जल्द ही दस्तक देगा ये न्यूज पोर्टल, कई राज्यों में पत्रकारों की होगी नियुक्ति
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। खबरों की दुनिया में जल्द ही अब एक नया न्यूज पोर्टल दस्तक देने जा रहा है। इस न्यूज पोर्टल का नाम है ‘पॉलिटिकल पोस्ट’। यह न्यूज पोर्टल जनवरी में लॉन्च होगा। फिलहाल, इस न्यूज पोर्टल का फोकस आगामी विधानसभा च
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
खबरों की दुनिया में जल्द ही अब एक नया न्यूज पोर्टल दस्तक देने जा रहा है। इस न्यूज पोर्टल का नाम है ‘पॉलिटिकल पोस्ट’। यह न्यूज पोर्टल जनवरी में लॉन्च होगा।
फिलहाल, इस न्यूज पोर्टल का फोकस आगामी विधानसभा चुनावों पर होगा। इस पोर्टल का कार्यालय गाजियाबाद के इन्दिरापुरम में है। इस वेब पोर्टल में भारतीय राजनीति की खबरें और आलेख प्रकाशित किए जाएंगे।
‘पॉलिटिकल पोस्ट’ ने दिल्ली समेत यूपी, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में संवाददाताओं की नियुक्तियां भी निकाली हैं, जिसमें अनुभवी पॉलिटिकल रिपोर्टर्स के साथ-साथ रिपोर्टिंग के लिए युवा पत्रकारों को भी तरजीह दी जाएगी। इसके साथ यहां इन्टर्न्स भी अप्लाई कर सकते हैं।
रिपोर्टिंग के लिए अपना रेज्युमे ई-मेल आईडी politikalpost@gmail.com पर भेजें।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स