होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सड़क दुर्घटना की तस्वीर लेने गया पत्रकार, खुद हादसे का हुआ शिकार
सड़क दुर्घटना की तस्वीर लेने गया पत्रकार, खुद हादसे का हुआ शिकार
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सड़क हादसे की तस्वीर लेने गए एक दैनिक अखबार का फोटो पत्रकार खुद हादसे का शिकार हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दरअसल बिहार के हाजीपुर में शनिवार की अल सुबह 25 वर्षीय पत्रकार आदित्य कुमार सिंह की उस
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सड़क हादसे की तस्वीर लेने गए एक दैनिक अखबार का फोटो पत्रकार खुद हादसे का शिकार हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
दरअसल बिहार के हाजीपुर में शनिवार की अल सुबह 25 वर्षीय पत्रकार आदित्य कुमार सिंह की उस समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जब वे कोहरे से हुई सड़क दुर्घटना की तस्वीर लेने मुजफ्फरपुर की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-77 पर एकारा गुमटी के पास गए हुए थे। आदित्य को सूचना मिली थी कि एकारा गुमटी के पास कई गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। इस सूचना के आधार पर ही वे वहां कवरेज करने के गए थे। सड़क दुर्घटना का कवरेज कर लौटने के दौरान एकारा गुमटी के पास मुर्गी से लदे एक वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आदित्य देसरी थाना क्षेत्र के खोकसा गांव के रहने वाले थे और एक दैनिक अखबार के हाजीपुर ब्यूरो कार्यालय में फोटो पत्रकार के तौर पर कार्यरत थे। घटना के बाद उनके परिजन और बिहार के पत्रकारों में शोक की लहर फैली है।
स्थानीय पुलिस ने हादसे के बाद आदित्य को कुचलने वाले वाहन के चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी को जब्त कर ली है। वहीं, स्थानीय निवासियों ने इस घटना के विरोध में सड़क को जाम कर दिया। उधर, प्रशासन ने मृतक आदित्य के परिजनों को चार लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। तत्काल उनके अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन की ओर से उनके परिजनों को नकदी प्रदान की गई है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स