होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / PFI: पत्रकारों की मुश्किल को अपनी मुश्किल मान समाधान करना ही एकमात्र उद्देश्य

PFI: पत्रकारों की मुश्किल को अपनी मुश्किल मान समाधान करना ही एकमात्र उद्देश्य

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।  10 साल पहले पत्रकारों के लिए देहरादून से शुरू की गई प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया नाम की मुहिम अब संस्थापक अध्यक्ष उमेश कुमार जी के नेतृत्व में रफ्तार पकड़ने को तैयार है। पीएफआई के एच-174, सेक्टर

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
 10 साल पहले पत्रकारों के लिए देहरादून से शुरू की गई प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया नाम की मुहिम अब संस्थापक अध्यक्ष उमेश कुमार जी के नेतृत्व में रफ्तार पकड़ने को तैयार है। पीएफआई के एच-174, सेक्टर 63 नोएडा स्थित मुख्यालय में इसके दायरे को देश व्यापी बनाने को लेकर एक बैठक हुई। इस बैठक में संस्था आगे की कार्य योजना पर चर्चा की गई। इसके साथ ही पत्रकारों कल्याण से जुड़े तमाम मुद्दों पर विचारों का आदन प्रदान किया गया। इसके साथ ही ये भी तय हुआ कि जल्द ही संस्था की नेशनल बॉडी के पदाधिकारियों का ऐलान कर दिया जाएगा।
बैठक में संस्था के अध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा कि जो हम से जुड़ रहे हैं उनकी खासियतों और क्षमताओं को पत्रकारों के कल्याण के लिए सदुपयोग किया जाएगा। उमेश कुमार के मुताबिक पत्रकारों के तमाम मुद्दों पर काम करने की बहुत जरूरत है और संस्था पहले से ही इसके लिए कृतसंकल्प है। संस्था के संरक्षक अनुरंजन झा के मुताबिक हमारा जोर उन राज्यों पर सबसे ज्यादा होगा जहां हमारी मौजूदगी नहीं है। इसके साथ ही हम मौजूदा पदाधिकारियों की सक्रियता का भी आकलन करेंगे। हॉस्पिटल इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले पीएफआई के  संरक्षक और पूर्व पत्रकार संजॉय भट्टाचार्य ने पत्रकारों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर अपना सहयोग देने का वादा किया। संस्था के संयोजक सह महासचिव अमर आनंद के मुताबिक संगठन को खड़ा करने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों से फाउंडेशन को जोड़कर भी इसके विस्तार की कोशिश की जा रही हैं। पीएफआई देश के कई बड़े सामाजिक आयोजनों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगा। पत्रकारों के कल्याण से विभिन्न मुद्दों को लेकर अभियान चलाने वाली पीएफआई से लगातार लोगों को जोड़े जाने का सिलसिला जारी है। पीएफआई फिलहाल यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में अपने संगठन का विस्तार का काम शुरु कर चुका है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में संगठन के गठन के लिए तेजी से लोगों को जोड़ा जा रहा है।
बैठक में इसके अलावा लोकसत्य के एडिटर राहुल शर्मा सरस, आउटलुक के विशेष संवाददाता कुमार पंकज, समाचार4 मीडिया के संपादकीय प्रभारी अभिषेक मेहरोत्रा, दैनिक जागरण के कार्टूनिस्ट और पेंटर मुखी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुमार राजीव रंजन, टीवी एंकर और जुगलबंदी डांस एकेडमी के संचालक देवेश गुप्ता, टीवी पत्रकार आशीष माहेश्वरी, रेडियो जॉकी अमिता कमल, नेपाल वन की पूर्व एंकर  रिंकू मिश्रा, रंगकर्मी अंजलि सिंह, वेब पत्रकार जउवाद हसन  ने हिस्सा लिया। बैठक में खास तौर से पीएफाई के संरक्षक संजॉय भट्टाचार्य के साथ आए वीजीएऩ मेडिसोल प्राइवेट लिमिटेड के को फाउंडर और डायरेक्टर ने डॉक्टर गीत कोहली ने सेहत से जुड़े सवालों पर पत्रकारों के साथ खड़े होने का वादा किया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

3 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

3 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

10 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

8 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

8 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

8 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago