होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस बड़े अखबार की डिजिटल विंग से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार पराग छापेकर
...इस बड़े अखबार की डिजिटल विंग से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार पराग छापेकर
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जाने-माने वरिष्ठ एंटरटेनमेंट पत्रकार पराग छापेकर दैनिक जागरण के डिजिटल विंग (jagran.com) से जुड़ गए हैं और उन्हें वे यहां एंटरटेनमेंट एडिटर का पद पर नियुक्त किया गया है। वे जागरण डॉट कॉम की सीओओ रचना कंवर को रिपोर्ट करेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जाने-माने वरिष्ठ एंटरटेनमेंट पत्रकार पराग छापेकर दैनिक जागरण के डिजिटल विंग (jagran.com) से जुड़ गए हैं और उन्हें वे यहां एंटरटेनमेंट एडिटर का पद पर नियुक्त किया गया है। वे जागरण डॉट कॉम की सीओओ रचना कंवर को रिपोर्ट करेंगे।
बता दें कि इससे पहले छापेकर ‘लाइव इंडिया’ न्यूज चैनल में एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत थे और हाल ही में उन्होंने यहां से अलविदा कहा है। ‘लाइव इंडिया’ में उनका लोकप्रिय शो 'पराग दिल से' प्रसारिता होता था, जो काफी लोकप्रिय था।
छापरेकर को मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है और लंबे समय से ही एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। पराग ने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी। लंबे समय तक वे जी न्यूज के साथ रहे और फिर स्टार न्यूज (अब एबीपी न्यूज) का हिस्सा बने। कुछ दिनों के लिए वे इंडिया टीवी के साथ भी रहे और इसके बाद वे लाइव इंडिया और फिर आईबीएन7 के साथ जुड़ गए। लाइव इंडिया में उन्होंने चार वर्षों तक अपनी सेवाएं दी और फिर एंटरटेनमेंट एडिटर के रूप में 2011 में आईबीएन7 से जुड़ गए। यहां लगभग 2 वर्षों तक जुड़े रहे, फिर इसके बाद वे न्यूज24 चैनल के साथ जुड़ गए और फिर लाइव इंडिया के साथ। बता दें कि लाइव इंडिया में पराग छापेकर की ये दूसरी पारी थी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स