होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस बड़े मीडिया ग्रुप के साथ जुड़े पत्रकार पाणिनी आनंद
अब इस बड़े मीडिया ग्रुप के साथ जुड़े पत्रकार पाणिनी आनंद
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">पत्रकारिता जगत में यंग टैलेंट के तौर पर अपनी मजबूत पहचान बनाने वाले पत्रकार पाणिनी आनंद के बारे में खबर है कि वे इंडिया टुडे ग्रुप के साथ जुड़ गए हैं। यहां वे इंडिया टुड डिजिटल में बतौर डिप्टी एडिटर पद पर नियुक्त है। साथ ही 'आजतक' की वेबसा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पत्रकारिता जगत में यंग टैलेंट के तौर पर अपनी मजबूत पहचान बनाने वाले पत्रकार पाणिनी आनंद के बारे में खबर है कि वे इंडिया टुडे ग्रुप के साथ जुड़ गए हैं। यहां वे इंडिया टुड डिजिटल में बतौर डिप्टी एडिटर पद पर नियुक्त है। साथ ही 'आजतक' की वेबसाइट के लिए वे बतौर एडिटर यहां अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
बता दें कि इससे पहले आनंद कैच न्यूज के साथ बतौर सीनियर असिसटेंट एडिटर जुड़े हुए थे। यहां वे राज्यसभा टीवी से पहुंचे थे। राज्यसभा टीवी में न्यू मीडिया डिपार्टमेंट के हेड थे।
तमाम विषयों पर लिखने में माहिर पाणिनी आनंद मूल तौर पर रायबरेली के है। डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे पाणिनी के अपने करियर की पारी बीबीसी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से की थी।
नई दिल्ली स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेश (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के दौरान भी वे नवभारत टाइम्स, हिन्दुस्तान और जनसत्ता समेत कई अखबारों के लिए लिखते थे। बीबीसी से जुड़ने से पहले 2002-2004 तक उन्होंने दो टैब्लॉयड के संपादन का कार्य भी किया और 2004-2006 तक वे बीबीसी में बतौर कंट्रीब्यूटर जुड़े और उसके बाद 2006-2010 तक वे बीबीसी हिंदी में बतौर कॉरेस्पॉन्डेंट/प्रड्यूसर के तौर पर कार्यरत रहे थे। करीब 6 साल काम करने के बाद वे तत्कालीन बीबीसी हेड संजीव श्रीवास्तव के साथ 2010 में सहारा मीडिया से जुड़े। यहां वे सहारा के वेब डिवीजन के एडिटोरियल हेड रहे। यहां एक साल काम करने के बाद वे 2011 में यहां से रुखसत हुए। 2011 में उन्हें सीएसडीएस की फेलोशिप मिली। उसके बाद 2012 में उन्होंने बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट आउटलुक (अंग्रेजी) मैगजीन के साथ अपनी पारी आगे बढ़ाई।
वैसे पाणिनी आनंद डॉक्यूमेंट्री मेकिंग से भी जुड़े रहे हैं। साथ ही वे एक कवि, ब्लॉगर और थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर भी समय-समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स