होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, पाकिस्तान में क्यों बैन हुई इंडिया टुडे की वेबसाइट
जानें, पाकिस्तान में क्यों बैन हुई इंडिया टुडे की वेबसाइट
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">‘इंडिया टुडे’ मैगजीन में अपने सेना प्रमुख राहिल शरीफ की एक फोटो देखकर पाकिस्तान कुछ इस कदर तिलमिला उठा है कि उसने 'अपमानजनक' फोटो छापने को मुद्दा बनाकर 'इंडिया टुडे' की वेबसाइट (indiatoday.in) को 'ब्लॉक' कर दिया है।</p> <p style="text-alig
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘इंडिया टुडे’ मैगजीन में अपने सेना प्रमुख राहिल शरीफ की एक फोटो देखकर पाकिस्तान कुछ इस कदर तिलमिला उठा है कि उसने 'अपमानजनक' फोटो छापने को मुद्दा बनाकर 'इंडिया टुडे' की वेबसाइट (indiatoday.in) को 'ब्लॉक' कर दिया है।
कई भाषाओं में छपने वाली इस मैगजीन के अंग्रेजी भाषा के कवर पेज पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख राहिल शरीफ की फोटो प्रकाशित की गई है। इस तस्वीर में उनके गाल पर उभरा थप्पड़ का निशान छपा हुआ दिखाया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक, जब पाकिस्तान को इसकी जानकारी मिली तो उसने इस पत्रिका की वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया।
बता दें कि पाकिस्तान में इंटरनेट पर किसी वेबसाइट को ब्लॉक करने का कार्य पाकिस्तान टेलिकम्युनिकेशंस अथॉरिटी (पीटीए) द्वारा किया जाता है। मीडिया खबरों के मुताबिक, उसे यह निर्देश मिला कि भारत की इस वेबसाइट को ब्लॉक किया जाए।
हालांकि पाकिस्तान में पत्रिका की वेबसाइट खोलने पर लिखा मिलता है, 'जिस साइट के कंटेंट तक आप पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं, उसे पाकिस्तान के भीतर दिखाने पर प्रतिबंध है।'
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स