होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय चैनलों को लेकर उठाया ये बड़ा कदम

बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय चैनलों को लेकर उठाया ये बड़ा कदम

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भारत के खिलाफ पाकिस्तान का एक और चेहरा देखने को मिला है। पाकिस्तान ने देश में सभी भारतीय टीवी चैनलों के प्रसारणों पर रोक लगा दी है, जिसके चलत अब पाक में डीटीएच सेवा पर इंडियन टीवी चैनल्स नहीं दिखाए जाएंगे। साथ ही भारतीय टेलिविजन चैनलों के प

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

भारत के खिलाफ पाकिस्तान का एक और चेहरा देखने को मिला है। पाकिस्तान ने देश में सभी भारतीय टीवी चैनलों के प्रसारणों पर रोक लगा दी है, जिसके चलत अब पाक में डीटीएच सेवा पर इंडियन टीवी चैनल्स नहीं दिखाए जाएंगे। साथ ही भारतीय टेलिविजन चैनलों के प्रसारण को छह प्रतिशत से कम पर सीमित कर दिया है।

पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने भारतीय टीवी चैनलों के डीटीएच (डायरेक्ट-टू-होम) सर्विस प्रसारण पर रोक लगा दिया है। पाकिस्तान में बड़ी संख्या में लोग भारतीय धारावाहिक और फिल्में देखना पसंद करते हैं।

PEMRA ने विभिन्न टीवी मालिकों और आम नागरिकों की ओर से शिकायतों के बाद यह कदम उठाया है। PEMRA प्रमुख अब्सार आलम ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले टीवी चैनलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘केवल जिन टीवी चैनलों को अनुमति और लाइसेंस है वही विदेशी कंटेंट प्रसारित कर सकते हैं। पाकिेस्तानी टीवी चैनलों को 15 अक्टूबर 2016 से भारतीय टीवी कंटेंट का प्रसारण छह प्रतिशत से कम करना होगा।’ इसके लिए उन्हें 45 दिन का समय दिया गया है और कहा गया है कि समय-सीमा के बाद किसी भी तरह के उल्लंघन पर दंडित किया जाएगा।

PEMRA की एक बोर्ड मीटिंग में ये फैसला लिया गया है कि भारतीय चैनल्स को पाकिस्तान में पूरी तरह से बंद किया जाएगा।

खबरों की मानें तो PoK और बलूचिस्तान में भारत के दखल के बाद से पाकिस्तान घबराया गया है, क्योंकि बलूचिस्तान में इन दिनों पीएम मोदी के समर्थन में नारे लग रहे हैं, वहीं PoK के लोग भारत सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं, जो कि पाकिस्तान को हजम नहीं हो रहा है। पाकिस्तान सरकार कतई नहीं चाहती है कि उनके लोग उनके खिलाफ उठ रहे आवाज को देख और सुन सकें।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

3 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

3 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

23 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

21 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

21 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

21 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago