होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, पत्रकारों के लिए कैसा रहा ये साल...

जानिए, पत्रकारों के लिए कैसा रहा ये साल...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दुनियाभर के तमाम पत्रकार मुश्किल और विपरीत परिस्थियों में भी सच्चाई को दर्शकों से रूबरू कराते हैं, लेकिन जब खुद की सुरक्षा की बात हो तो वे हमेशा असुरक्षित महसूस करते हैं। इस दौरान कई बार तो उन पर जान का खतर

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

दुनियाभर के तमाम पत्रकार मुश्किल और विपरीत परिस्थियों में भी सच्चाई को दर्शकों से रूबरू कराते हैं, लेकिन जब खुद की सुरक्षा की बात हो तो वे हमेशा असुरक्षित महसूस करते हैं। इस दौरान कई बार तो उन पर जान का खतरा भी बना रहता है। पत्रकारों को लेकर प्रेस स्वतंत्रता समूह ‘रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स’ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि इस साल दुनियाभर में कम से कम 57 पत्रकार अपना दायित्व निभाते हुए मारे गए हैं।

इस संस्था के मुताबिक, इनमें से 19 पत्रकार अकेले सीरिया में मारे गए हैं, जबकि अफगानिस्तान में 10, मेक्सिको में 9 और इराक में पांच पत्रकार मारे गए। मारे गए पत्रकारों में से ज्यादातर स्थानीय स्तर पर तैनात पत्रकार थे।

हालांकि, इस साल मारे गए पत्रकारों की संख्या पिछले साल से कम है। वर्ष 2015 में 67 पत्रकार मारे गए थे। हालांकि समूह का कहना है कि यह कमी इसलिए आई है क्योंकि पत्रकारों ने खतरनाक देशों खासकर सीरिया, इराक, लीबिया, यमन, अफगानस्तिान और बुरूंडी को छोड़ दिया है। समूह ने कहा कि संघषर्रत देशों से पत्रकारों को हटाए जाने की वजह से वहां की जानकारी और खबरें बाहर नहीं आ पा रही हैं।

इस साल 9 ब्लॉगर्स और आठ अन्य मीडियाकर्मी भी मारे गए हैं। रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स ने कहा कि इस साल पत्रकारों के मारे जाने की घटनाओं में कमी का कारण प्रेस का दमन करने वालों द्वारा पत्रकारों के लिए पैदा की गई ‘दहशत’ भी है जो मीडिया प्रतिष्ठानों को मनमाने ढंग से बंद करते हैं और पत्रकारों पर पाबंदी लगाते हैं।

समूह ने अपनी वाषिर्क रिपोर्ट में कहा कि इसकी वजह से मेक्सिको जैसे देशों में अपने कत्ल के डर से पत्रकारों को खुद ही सेंसरिंग करनी पड़ी है। अफगानिस्तान में मारे गए सभी 10 पत्रकारों को उनके पेशे की वजह से जानबूझकर निशाना बनाया गया। तोलो टीवी की एक मिनी बस पर जनवरी में हुए एक आत्मघाती हमले में तीन महिलाओं सहित सात लोग मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली थी । यमन में हुती विद्रोहियों और सउदी अरब के समर्थन वाले बलों के बीच लड़ाई में 2015 से लेकर अब तक सात हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। यह हिंसा भी पत्रकारों के लिए खतरनाक साबित हुई है क्योंकि इसमें पांच पत्रकारों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

आरएसएफ महासचिव क्रिसटोफे डेलोइर ने कहा, ‘पत्रकारों के खिलाफ हिंसा अधिक से अधिक जानबूझकर की गई हिंसा है।’ उन्होंने कहा, ‘उन्हें स्पष्ट तौर पर इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वे पत्रकार हैं। यह खतरनाक स्थिति उनकी रक्षा पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय कदमों की विफलता को दर्शाती है और यह उन क्षेत्रों में स्वतंत्र रिपोर्टिंग के लिए मौत का वारंट है जहां सेंसरशिप लगाने और दुष्प्रचार के लिए सभी साधन अपनाए जाते हैं, खासकर पश्चिम एशिया में कट्टरपंथी समूहों द्वारा ।’

समूह ने नवनियुक्त संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एक विशेष प्रतिनिधि की नियुक्ति का आग्रह किया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

20 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

21 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

22 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

6 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

5 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

21 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

5 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

5 hours ago