होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दर्शकों पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए SONY चैनल ने बनाया ये खास प्लान...
दर्शकों पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए SONY चैनल ने बनाया ये खास प्लान...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’ (Sony Entertainment Television) ने दर्शकों पर अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में सुपर डांसर (Super Dancer) शो से उसने इसकी शुरुआत भी की है। वहीं अब यह अपन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’ (Sony Entertainment Television) ने दर्शकों पर अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में सुपर डांसर (Super Dancer) शो से उसने इसकी शुरुआत भी की है। वहीं अब यह अपने पुराने और मशहूर शो ‘इंडियन आइडल’ (Indian Idol) को एक बार फिर दर्शकों के सामने पेश करने जा रहा है।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’ के एग्जिीक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और बिजनेस हेड दानिश खान ने कहा, ‘सोनी ने वीकेंड पर काफी अच्छा काम किया है इसलिए जब हमने करीब एक साल पहले चैनल को दोबारा से तैयार करना (rebuilding) शुरू किया तो मुख्य उद्देश्य यही था कि वीकेंड (weekend) को लेकर सोनी को नंबर वन की कुर्सी पर पहुंचाना है। मुझे यह कहते हुए काफी खुशी हो रही है कि हमने वह लक्ष्य हासिल कर लिया है। अब हम वीकडे (Weekday) प्रोग्रामिंग पर फोकस कर रहे हैं। हमने हाल ही में ‘बेहद’ (Beyhadh)’ कार्यक्रम लॉन्च किया, जिसे काफी अच्छी शुरुआत मिली। दरअसल वीकडे पर अपनी मजबूती के लिए थोड़ा समय लगेगे और यह सिर्फ एक शो से नहीं हो सकता है।’
खान ने बताया, ‘ इसके लिए जनवरी से जुलाई 2017 तक तीन से चार शो और लॉन्च किए जाएंगे और जुलाई में लोगों को काफी अच्छा वीकेंड देखने को मिलेगा। हालांकि यह धीरे-धीरे होगा लेकिन जैसा कि आपने वीकेंड के मामले में देखा है, वीक डे में भी आपको जल्द ही सोनी ही छाया हुआ मिलेगा।’ ‘सोनी’ का लंबे समय से प्रतीक्षित शो ‘पेशवा बाजीराव’ (Peshwa Bajirao) जनवरी में शुरू होने वाला है।
सोनी ने ‘इंडियन आइडल’ (Indian Idol) से इसकी शुरुआत भी कर दी है। यह शो 24 दिसंबर से शनिवार एवं रविवार को रात आठ बजे से प्रसारित किया जाएगा। बताया जाता है कि चैनल जल्द ही ‘केबीसी’ (KBC) और ‘दस का दम’ (Dus Ka Dum) को भी वापस लेकर आएगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स