होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, राष्ट्रपति की प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों बेहोश हो गई महिला पत्रकार...
जानें, राष्ट्रपति की प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों बेहोश हो गई महिला पत्रकार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को 2016 की अपने आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की, लेकिन इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ ऐसा हुआ है कि ओबामा भी हैरान हो गए और उन्हें कुछ समय के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस रोकनी पड़ी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को 2016 की अपने आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की, लेकिन इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ ऐसा हुआ है कि ओबामा भी हैरान हो गए और उन्हें कुछ समय के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस रोकनी पड़ी।
दरअसल सभा में सवाल-जवाब सत्र के दौरान एक महिला पत्रकार चक्कर खाकर गिर गई और बेहोश हो गई, क्योंकि व्हाइट हाउस के प्रेस ब्रीफिंग रूम में बहुत भीड़ और गर्मी थी।
ओबामा ने तुरंत ही महिला की मदद करने के लिए अपने निजी डॉक्टर रोनी जैक्सन जॉनी को आदेश दिया कि वे महिला की मदद के लिए उसे बाहर ले जाएं।
इसके बाद उन्होंने कहा, ‘जो हुआ उसके मैं माफी चाहता हूं। उन्होंने पूछा कि क्या किसी को यहां दिक्कत हो रही है? क्या कोई मेरे डॉक्टर के कार्यालय में जाना चाहते है?’
ओबामा ने अपने कर्मचारियों को बुलाया और महिला पत्रकार की मदद करने के लिए कहा, और अपने निजी डॉक्टर से उसका इलाज करने को कहा।
देखें विडियो :
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स