होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पाक पत्रकार की चेतावनी: मान लो भारत की बात, वरना खत्म हो जाएगा पाकिस्तान
पाक पत्रकार की चेतावनी: मान लो भारत की बात, वरना खत्म हो जाएगा पाकिस्तान
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भारत को परमाणु बम की धमकी देने वाले पाकिस्तान लोगों को उन्हीं की सरजमीं के वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ विशेषज्ञ हसन निसार ने खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा कि यहां पर अनपढ़ों की टोली है। इन जाहिलों को ये नहीं पता कि एटम बम क्या होता है?
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारत को परमाणु बम की धमकी देने वाले पाकिस्तान लोगों को उन्हीं की सरजमीं के वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ विशेषज्ञ हसन निसार ने खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा कि यहां पर अनपढ़ों की टोली है। इन जाहिलों को ये नहीं पता कि एटम बम क्या होता है?
पाकिस्तान को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जो कह रहे हैं उसे मान लो, वरना सचमुच पाकिस्तान खत्म हो जाएगा। हसन निसार ने 'दुनिया न्यूज' से बात करते हुए कहा है कि पाकिस्तान में पागलों का हुजूम है।
निसार ने चैनल से बातचीत में कहा 'पाकिस्तान में जो अनपढ़ों की टोली है, यहां इन जाहिलों को पता ही नहीं कि परमाणु बम क्या होता है। इंडिया की आबादी 1 अरब से ज्यादा है और पाकिस्तान की 17 करोड़। तो सोचिए अगर एटमी जंग हुई तो क्या होगा? आपका तो 17 करोड़ गया, और आपने 4 गुना ज्यादा भारत का नुकसान किया तो भी भारत में 20 करोड़ बच जाएंगे। इसलिए ये लोग होश में रहें। यहां पागलों का हुजूम है और यहां अजीब तरह के लोग हैं जो अपनी बर्बादी का जश्न मनाते हैं और यह पागलपन पुराना है।'
हसन निसार ने आगे कहा कि 'यह बहुत बड़ी बदमाशी है कि पाकिस्तान ने उकसा-उकसा कर एक दुश्मन बना लिया। आउट ऑफ द वे जाकर दुश्मन बना लिया। फिर एटम बम बना लिया। आपने एटम बम बना तो लिया लेकिन अपने बच्चे को किताब नहीं दी। अपने मरीज को इलाज नहीं दिया, अपने लोगों को इंसाफ नहीं दिया। बस एटम बम बना लिया।'
उन्होंने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान के विरुद्घ एटमिक युद्घ छेड़ दिया तो पाकिस्तान दुनिया के नक्शे में इतिहास बन जाएगा।
यहां देखें विडियो:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स