होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘पोर्नोग्राफी कंटेंट’ के मामले में ‘Hotstar’ ने दिया यह जवाब
‘पोर्नोग्राफी कंटेंट’ के मामले में ‘Hotstar’ ने दिया यह जवाब
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (Star India Pvt Ltd) की यूनिट ‘हॉटस्टार’ (Hotstar) का कहना है कि वह किसी भी तरह का पोर्नोग्राफिक (pornographic) कंटेंट नहीं देता है। इसके साथ ही उसने इस बात पर भी जोर दिया कि वह सिर्फ विडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म है जो ऑनडिमांड कंटेंट उपलब
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (Star India Pvt Ltd) की यूनिट ‘हॉटस्टार’ (Hotstar) का कहना है कि वह किसी भी तरह का पोर्नोग्राफिक (pornographic) कंटेंट नहीं देता है। इसके साथ ही उसने इस बात पर भी जोर दिया कि वह सिर्फ विडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म है जो ऑनडिमांड कंटेंट उपलब्ध कराता है और यह Internet Protocol television (IPTV) सर्विस प्रोवाइडर नहीं है। हॉटस्टार की ओर से यह बयान उस समय आया है जब कुछ दिनों पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से उन आरोपों की जांच करने को कहा था जिनके अनुसार hotstar.com वेबसाइट से पोर्नोग्राफी समेत आपत्तिजनक सामग्री डाउनलोड की जा रही थी। हाईकोर्ट ने सरकार से इस मामले में उचित कदम उठाने के लिए भी कहा था। ‘हॉटस्टार ’ की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स कंटेंट प्राप्त करने के लिए हॉटस्टार काफी लोकप्रिय है लेकिन यह किसी भी तरह का पोर्नोग्राफिक कंटेंट नहीं देता है। इस विवाद में हॉटस्टार को IPTV सर्विस प्रोवाइडर बताया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है। जबकि ‘YouTube’, ‘Netflix’ और ‘Voot’ की तरह ही ऑनडिमांड विडियो उपलब्ध कराता है।’ हॉटस्टार की ओर से कहा गया है, ‘इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश की कापी मिलने के बाद उसे यह स्पष्टीकरण देना पड़ रहा है जबकि जांच में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है।‘ गौरतलब है कि ‘Un-Canned Media’ की याचिका के बाद कोर्ट ने इस मामले में सरकार को जांच का आदेश दिया था। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स