होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 5 दिनों से यूपी की राजधानी के लोगों को नहीं मिल रहे अखबार
5 दिनों से यूपी की राजधानी के लोगों को नहीं मिल रहे अखबार
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूज पेपर हॉकर्स की हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। इस वजह से राजधानी के लोगों को अखबार पढ़ने को नहीं मिल रहा है। हॉकर्स की मांग है कि अखबार मैनेजमेंट उनकी घट
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूज पेपर हॉकर्स की हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। इस वजह से राजधानी के लोगों को अखबार पढ़ने को नहीं मिल रहा है।
हॉकर्स की मांग है कि अखबार मैनेजमेंट उनकी घटी हुई कमीशन दरों को बढ़ाए और उन्हें तत्काल लागू करें। इस बात को लेकर अखबार मैनेजमेंट और हॉकर असोसिएशन के लोगों के बीच कई बार बैठक हुई, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला।
वहीं दूसरी तरफ, अखबार मालिकों ने शहर के कई थाने में अखबार बेचने का अस्थायी इंतजाम किया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद अखबारों की बिक्री पर काफी बुरा असर पड़ा है।
लखनऊ में अखबार बांटने वाले सभी कर्मचारी लखनऊ हॉकर्स असोसिएशन के बैनर तले 1 सितंबर 2016 से हड़ताल पर हैं। किसी भी ड्रॉप पॉइंट से हॉकर पेपर्स नहीं उठा रहे हैं जिसके चलते लाखों अखबारों की डिलीवरी नहीं हो पा रही है। इस वजह से एक तरफ जहां अखबार मालिकों को हर दिन नुकसान उठाना पड़ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ शहर के लोग अखबार नहीं आने से परेशान हैं।
हॉकर्स असोसिएशन की मांग है कि प्रति अखबार डेढ़ रुपए का कमीशन दिया जाए। लेकिन अखबार मालिक इस मांग को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
हॉकर्स असोसिएशन के पदाधिकारी रामस्वरूप ने बताया कि अगर मांगें जल्दी नहीं मांगी गईं तो पूरे प्रदेश में यह हड़ताल की जाएगी। उनका कहना है कि अखबार मालिक पिछले कई सालों से अखबार की कीमतें नहीं बढ़ा रहे हैं, जिसके चलते हॉकर्स को पुरानी कीमत पर ही कमीशन मिल रहा है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स