होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लाइव इंटरव्यू के लिए ‘न्यूज लीक सेंटर’ ने शुरू किया ये अनोखा प्रयोग
लाइव इंटरव्यू के लिए ‘न्यूज लीक सेंटर’ ने शुरू किया ये अनोखा प्रयोग
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। न्यूज वेबपोर्टल ‘न्यूज लीक सेंटर’ (NLC) ने ‘कारपूल सेशन’ शुरू किया, जो भारत में इस तरह का पहला प्रयोग है। इस प्रयोग से वेबपोर्टल अपने फेसबुक पेज पर सेलिब्रिटीज को फॉलोअर्स से सीधे जोड़ता है और संवाद स्थापित करता है ताकि फॉलोअर्स सीधे सेलिब्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
न्यूज वेबपोर्टल ‘न्यूज लीक सेंटर’ (NLC) ने ‘कारपूल सेशन’ शुरू किया, जो भारत में इस तरह का पहला प्रयोग है। इस प्रयोग से वेबपोर्टल अपने फेसबुक पेज पर सेलिब्रिटीज को फॉलोअर्स से सीधे जोड़ता है और संवाद स्थापित करता है ताकि फॉलोअर्स सीधे सेलिब्रिटी के समक्ष अपने सवाल-जवाब कर सकें।
वेबपोर्टल ने ‘कारपूल सेशन’ के जरिए अपने 'लाइव फेसबुक चैट सेशन' में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत का इंटरव्यू दिखाया, जिसे वेबपोर्टल के एडिटर-इन-चीफ मदन मोहित भारद्वाज ने किया।
हालांकि NLC इस ‘कारपूल सेशन’ को फॉलोअर्स काफी पसंद कर रहे हैं और यही वजह है कि यह अब वायरल हो गया है। इस सेशन में मुख्यमंत्री कार के अंदर बैठे हुए थे और 100 किमी की यात्रा के दौरान उन्हें सीधे फॉलोअर्स से संवाद स्थापित किया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स