होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चित्रा त्रिपाठी: कल इंडिया न्यूज को बोला बाय-बाय, आज ही से शुरू की नई पारी...

चित्रा त्रिपाठी: कल इंडिया न्यूज को बोला बाय-बाय, आज ही से शुरू की नई पारी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो इंडिया न्यूज की तेजतर्रार पत्रकार और एकर चित्रा त्रिपाठी ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। अपनी नई पारी की शुरुआत वे आज

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो इंडिया न्यूज की तेजतर्रार पत्रकार और एकर चित्रा त्रिपाठी ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। अपनी नई पारी की शुरुआत वे आज से न्यूज चैनल 'एबीपी न्यूज'(ABP News) के साथ कर रही है। यहां वे एंकर के तौर पर जुड़ी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने  कल आईटीवी समूह को बाय-बाय कहकर दूसरे ही दिन और वो भी वीकएंड पर एबीपी समूह को आधिकारित रूप से जॉइन कर लिया है। उल्लेखनीय है कि ऐसे चुनिंदा ही पत्रकार होते हैं जो बिना किसी ब्रेक के जॉब स्विच करते हैं, चित्रा ने जिस तरह बिना किसी छुट्टी या ब्रेक के नई जिम्मेदारी संभाली है, वे बड़ी बात है। गौरतलब है कि ‘इंडिया न्‍यूज’ (India News) में एसोसिएट एडिटर चित्रा त्रिपाठी चैनल की प्राइम टाइम न्‍यूज एंकर थीं। करीब 11 साल से पत्रकारिता में सक्रिय चित्रा चैनल का एक जाना माना नाम थीं। उन्‍होंने जीवन में खास उपलब्धि हासिल करने वाली भारतीय युवा महिलाओं पर आधारित शो ‘बेटियां’ का भी सफलतापूर्वक संचालन किया था। उनका ये शो चैनल के फ्लैगशिप शो में गिना जाता था, जिसके 65 एपिसोड्स प्रसारित हो चुके हैं। महिला विकास और उत्थान की थीम वाला ये शो काफी पॉप्युलर रहा है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए चित्रा त्रिपाठी को वर्ष 2014 में प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। यह पुरस्‍कार उन्‍हें जम्‍मू-कश्‍मीर में वर्ष 2014 में आई भीषण बाढ़ की बेहतरीन कवरेज के लिए दिया गया था। इसके अलावा उन्‍हें अपनी स्‍टोरी ‘हिन्‍दुस्‍तान का मिशन जय हिन्‍द’ (Hindustaan ka Mission Jai Hind) के लिए भारतीय सेना की ओर से प्रशंसा पत्र भी मिल चुका है। ‘इंडिया न्‍यूज’ से पूर्व चित्रा ‘सहारा समय’ (Sahara Samay) में न्‍यूज एंकर/ प्रॉड्यूसर के पद पर कार्यरत थीं। चित्रा त्रिपाठी ने अपना कॅरियर गोरखपुर दूरदर्शन से शुरू किया था। इसके बाद वह विभिन्‍न चैनल्‍स जैसे ‘News24’ और ‘ETV’ उत्‍तर प्रदेश एवं उत्‍तराखंड में भी काम कर चुकी हैं। चित्रा ने गोरखपुर विश्‍वविद्यालय से ‘डिफेंस स्‍टडीज’ में स्‍नातकोत्‍तर किया है और इसमें उन्‍हें गोल्‍ड मेडल भी मिला था। एनसीसी का सी सर्टिफिकेट प्राप्‍त चित्रा को वर्ष 2001 में तत्‍कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से भी मिलने का मौका मिल चुका है। इंडिया न्यूज के अपने सफर को चित्रा ने यूं वर्णित किया है-19 दिसंबर 2012। रात के साढ़े दस बजे थे। फोन की घंटी बजी। सुबह ही आप इंडिया न्यूज ज्वाइन कर लीजिये ऑफर लेटर बाद मे मिल जायेगा। कल गुजरात- हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं इसलिये आपको सुबह सात बजे से एंकरिंग करनी होगी। आप अपने साथ ब्लेजर भी लेकर आईयेगा। मेरी हामी भरने के बाद फोन कट । इंडिया न्यूज एचआर से फोन था। सहारा छोड़ने के तकरीबन तीन महीने के बाद । दिल में धक- धक की मैंने तो कुछ भी पढ़ा नहीं है इलेक्शन को लेकर , कैसे करुंगी एंकरिंग? फिर सोचा अब कोई उपाय नहीं इसलिये दो घंटे पढ़ लेती हूं फिर अपने कपड़े आयरन किये और सुबह चार बजे ही अतुल से कहा कि मुझे इंडियान्यूज के ओखला ऑफिस छोड़ दो। भोर में ही इंडिया न्यूज के ओखला ऑफिस पहुंच गई और सुबह सात बजे से मेरी एंकरिग स्टार्ट। इंडिया न्यूज रिलांच होना था। एक महीने के बाद ही नई टीम का इंडिया न्यूज में आगमन हुआ। राणा यशवंत जी और दीपक चौरसिया जी की टीम । मेरे लिये ये सौभाग्य की बात रही कि मुझे इंडस्ट्री के बेस्ट लोगों के साथ काम करने का मौका मिला। #बेटियां जैसे शो ने मुझे एक अलग पहचान दी और तकरीबन पैंसठ बेटियों पर मैंने एपिसोड बनाये। #रामनाथगोयनका से लेकर छोटे- बड़े तकरीबन तेईस अवॉर्ड मुझे इस चैनल में रहते हुये मिले। इन सब से इतर एक बेहतर माहौल मिला। जिसने मुझे और ज्यादा मेहनत और लगन से काम करने की प्रेरणा दी। इंडिया न्यूज का सफर शुक्रवार रात नौ बजे की बुलेटिन के साथ समाप्त हो गया लेकिन यहां से जो भरोसा मैं लेकर जा रही हूं वो जीवन भर मेरा मार्गदर्शन करेगा...इंडिया न्यूज ने बेहद कम वक्त में मीडिया इंडस्ट्री में अपनी बड़ी पहचान बनाई है, काम करने का एक बेहतर माहौल है यहां। लोग बहुत अच्छे हैं। भावनात्मक रिश्ता रहा है मेरा। लेकिन बदलाव प्रकृति का नियम है और इसी बदलाव के तहत इस चैनल को तकरीबन चार सालों के बाद मेरा अलविदा......... दूसरे चैनल में भी मैंनेजिंग डाइरेक्टर होंगे,लेकिन #कार्तिकेयशर्मासर उन सबमें आप #बेस्टहैं। इंडिया न्यूज से मुझे जोड़ने और मुझ पर भरोसा करने के लिये आपका शुक्रिया ????


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

3 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

3 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

18 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

18 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

17 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago